दमकल कर्मचारी 27 मार्च से 4 अप्रैल तक दमकल केंद्र पर करेंगे क्रमिक भूख हड़ताल : गुलशन भारद्वाज

0
129
Firefighters will go on a gradual hunger strike
Firefighters will go on a gradual hunger strike

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
दमकल कर्मचारियों ने दमकल केंद्र पर मांगों को लेकर मीटिंग की। मीटिंग में अग्निशमन विभाग को वापिस निकाय विभाग में शामिल करने,2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती निरस्त करने,वर्तमान में लगे 1366 पेरोल फायरमैन व फायर चालक,212 आउटसोर्सिंग फायर ऑपरेटर को फायर ऑपरेटरों के पदों पर समायोजित कर उन्हें रोजगार सुरक्षा की गारंटी देने की मांग सरकार से की।

दमकल कर्मचारी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोल अभियान चलाएंगे

दमकल केंद्र पर हुई बैठक को संबोधित कर रहे अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के राज्य मुख्य संगठनकर्ता गुलशन भारद्वाज, वरिष्ठ उपप्रधान गुरनाम सिंह व कैशियर विजेंदर सिंह ने बताया की हरियाणा सरकार की हठधर्मिता के विरोध में कच्चे दमकल कर्मचारी जिला स्तर पर 15 मार्च से 25 मार्च तक निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोल अभियान चलाएंगे। उसके बाद जिला स्तर पर दमकल केंद्र पर 27 मार्च से 4 अप्रैल तक क्रमिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम किया जाएगा। अगर इस दौरान सरकार ने कर्मचारियों के हित में यूनियन को बुलाकर कोई बातचीत नहीं की तो 2 अप्रैल को रोहतक में राज्य स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन बुलाकर निर्णायक कड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

दमकल कर्मचारियों में भारी रोष व गुस्सा

इस कन्वेंशन में हड़ताल जैसा कठोर निर्णय भी लिया जा सकता है। आगे गर्मी के मौसम में ज्यादा आगजनी में फायर विभाग का कार्य सुचारू रूप से ना चलने से अगर जनता को कोई परेशानी होती है तो इसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कच्चे दमकल कर्मचारियों ने अपनी जायज मांगों व रोजगार को बचाने के लिए कई बार हड़ताल की है। सरकार ने हड़ताल के दबाव में 29 अक्टूबर को संघ के साथ उनकी जायज मांगों की हामी भरी थी। लेकिन 4 महीने बीत जाने पर भी अभी तक माँगो को लागू नहीं किया। जिस कारण से प्रदेश भर के तमाम दमकल कर्मचारियों में भारी रोष व गुस्सा पनप रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दमकल कर्मचारियों की बात सुनने की बजाय विभाग में 2063 फायर ऑपरेटर की भर्ती निकाल दी है।

हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे दमकल कर्मचारी

जिस कारण से 15 से 20 वर्षों से लगे हुए कच्चे दमकल कर्मचारियों के ऊपर रोजगार का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में अगर कर्मचारियों का रोजगार चला गया तो उनके परिवार के भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। उन्होंने बताया की दमकल कर्मचारियों के रोजगार को बचाने व उनकी जायज मांगों के लिए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार को अभी हाल ही में पत्र भी लिखा है। इस पत्र के माध्यम से सरकार को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि अगर दमकल कर्मचारियों के ऊपर कोई आ जाए तो प्रदेश भर के तमाम नगरपालिका कर्मचारी सड़कों पर उतर कर इसका विरोध दर्ज कराएंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पवन मसीह,अमित कुमार,जनकराज,प्रदीप कुमार,बोपेश शर्मा,परवीन,मांगेराम,साधु व शेर सिंह आदि उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें : अब की बार राहुल गांधी की सरकार, मंहगाई -भ्रष्टाचार से होगा देश आजाद

यह भी पढ़ें : अनिल कौशिक को अंतर्राष्ट्रीय फेस्टिवल में दिया हरियाणा आइकॉन अवार्ड

यह भी पढ़ें :  राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए आवेदन आमंत्रित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE