पूर्व निदेशक डॉ.सूरजभान कंबोज के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

0
405

कोर्ट ने दिए निर्देश, सिरसा सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत हैं डॉ. कंबोज
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. सूरजभान कंबोज के खिलाफ फतेहाबाद कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। डॉ. सूरजभान कंबोज निदेशक पद से सेवानिवृत होने के उपरांत सिरसा सिविल हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। कोर्ट ने जिस मामले में फैसला सुनाया है, यह मामला करीब आठ साल पुराना है। निचली अदालत ने उक्त मामला खारिज कर दिया था,लेकिन सेशन कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने डॉक्टर सूरजभान कंबोज के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके तहत डॉ.सूरजभान कंबोज के खिलाफ आईपीसी की धारा 418, 463, 464, 466 और 468 में अभियोग दर्ज होगा। शिकायतकर्ता के अनुसार डॉ.सूरजभान कंबोज ने वर्ष 2013-14 में फतेहाबाद में सिविल सर्जन के रूप में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में रिक्त पदों को भरने में कथित रूप से अनियमितताएं की थीं। डॉ.सूरजभान कंबोज सिरसा जिला में भी सिविल सर्जन रह चुके हैं। इसके बाद वे कई वर्षो तक स्वास्थ्य विभाग के निदेशक के पद पर रहे। अब फिलहाल डॉ. कंबोज सिरसा सिविल हॉस्पिटल में अपने सेवाएं दे रहे हैं।

SHARE