Dev Deepawali 2026: 23 या 24 नवंबर कब मनाई जाएगी देव दीपावली, जानें कितने दीये जलाना माना जाता है शुभ

0
70

Dev Deepawali 2026 Date: दीपावली के बाद हिन्दू धर्म में देव दीपावली को मनाया जाता है. हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है. सभी पूर्णिमाओं में कार्तिक महीने की पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है. इसे कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के नाम से जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था. इस विजय की खुशी में देवताओं ने काशी के घाटों पर दीप जलाकर उत्सव मनाया था. तभी से हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है.

इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और दीपदान का विशेष महत्व होता है. अगर आप भी इस साल देव दीपावली मनाने की तैयारी कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसकी सही तारीख, शुभ तिथि और इस दिन कितने दीये जलाना शुभ माना जाता है.

कब मनाई जाएगी देव दीपावली 2026?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दीपावली 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट पर होगी. इसका समापन 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट पर होगा. उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, 24 नवंबर को ही कार्तिक पूर्णिमा का स्नान, दान और दीपदान किया जाएगा.

देव दीपावली पर कितने दीये जलाने चाहिए?

देव दीपावली पर दीपक जलाने की कोई निश्चित संख्या निर्धारित नहीं है. इस दिन श्रद्धालु अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दीप प्रज्वलित कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताओं में 5, 11, 21, 51 और 108 दीये जलाना शुभ माना जाता है. अगर आप घर पर देव दीपावली मना रहे हैं तो इन जगहों पर दीपक जला सकते हैं:

  • घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं।
  • पूजा घर में दीप प्रज्वलित करें।
  • तुलसी के पौधे के पास दीपक रखें।
  • घर के आंगन और बालकनी में दीप जलाएं।
  • संभव हो तो मंदिर में भी दीपदान करें।

देव दीपावली पर दीपदान का क्या है महत्व?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, देव दीपावली का संबंध भगवान शिव और त्रिपुरासुर के युद्ध से है. मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके आतंक से मुक्ति दिलाई थी. इस विजय की खुशी में सभी देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया था. इसी वजह से कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

  • TAGS
  • [post_tags]
Previous articlePunjab Crime News: पठानकोट गन पॉइंट कार लूट केस सुलझा, गुजरात से मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी काबू; XUV 500 बरामद
खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।