धूमधाम से मनाया श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में शिवरात्रि का पर्व

0
149
कैथल स्थित शिव वाटिका में हवन यज्ञ करते हुए सदस्य
कैथल स्थित शिव वाटिका में हवन यज्ञ करते हुए सदस्य

Aaj Samaj (आज समाज),Festival of Shivratri in Shri Siddha Peeth Shiv Vatika, मनोज वर्मा,कैथल : श्री सिद्ध पीठ शिव वाटिका में आज सुबह सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिव वाटिका के प्रधान कृष्ण नारंग, महासचिव बिशम्बर अरोड़ा व आज के कार्यक्रम के यजमान सुरेश अल्लावादी, श्याम सरदाना, शेखर थरेजा ने पहले शिवलिंग पर जल अर्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मौजूद सदस्यों के साथ मिलकर हवन यज्ञ किया। इस अवसर पर प्रधान कृष्ण नारंग ने कहा कि महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ था।

हवन यज्ञ में शामिल हुए शहर के गणमाण्य, पंचामृत से किया भोले बाबा का जलाभिषेक

शिवलिंग पर जलाभिषेक  करते  हुए  श्रद्वालुगण
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए श्रद्वालुगण

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन का महीना पाँचवा महीना होता है। वैसे तो हर महीने कृष्णा पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। लेकिन सावन माह की इस शिवरात्रि को भी फाल्गुन माह की शिवरात्रि के समान ही फलदायी माना जाता है। इस शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योकि इस शिवरात्रि में भगवान शिव का जलाभिषेक करना लाभकारी माना जाता है।

इस अवसर पर प्रधान कृष्ण नारंग, महासचिव बिशम्बर अरोड़ा, इन्द्रजीत सरदाना, तुलसीदास सचदेवा, विनोद दुआ, प्रकाश नारंग, सुषम कपूर, वेद नरूला, राजेन्द्र खुराना, कोशल खेत्रापाल, रामकिशन दिगानी, पुनीत खुराना, अरविंद कक्कड़, सुरेश अल्लावादी, मदन लाल कटारिया, योगराज बत्तरा, अरविंद चावला, श्याम सरदाना, नरेश, सुभाष कालड़ा, धर्मपाल खत्री, सीताराम गुलाटी, धन सचदेवा, महेश, अलका थरेजा, रंजना सरदाना, सुनीता बत्तरा, अलका आहूजा, मीना अरोड़ा, रेणु कटारिया, सारिका सरदाना आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : MP Deepender Hooda : बाढग़्रस्त क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सरकार पर जमकर निशाना साधा

यह भी पढ़ें : Employees Cricket Club : एम्प्लाइज इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE