FCRA License: विरोध प्रदर्शनों को फंडिंग के आरोप में कई अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद

0
75
FCRA Licenses 
सरकार विरोधी प्रदर्शनों को फंडिंग के आरोप में कई एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस रद

Aaj Samaj (आज समाज), FCRA License, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विरोध प्रदर्शनों व धन के गलत गतिविधियों के लिए इस्तेमाल के आरोप में कई अंतरराष्ट्रीय एनजीओ के लाइसेंस रद कर दिए हैं। जिन एनजीओ के लाइसेंस रद किए गए हैं उनके एफसीआरए अकाउंट डिटेल गायब पाए गए हैं। इन एनजीओ पर ये भी आरोप हैं कि वे खुद को आने वाले पैसों की मदद से सरकार विरोधी प्रदर्शन को फंडिंग करते हैं। सरकार के विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार इसके अलावा धर्म परिवर्तन और ब्लैक मनी को व्हाइट मनी करने के लिए भी इन एनजीओ को फंडिंग होती थी।

  • 2019 से अब तक 1832 लाइसेंस रद

2019 में इन 9 राज्यों में कार्रवाई की गई

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) के पास उपलब्ध सूची के मुताबिक, 2019 से अबतक 1,832 एफसीआरए लाइसेंस कैंसिल किए जा चुके हैं। इनमें से 2021 के बाद से केवल 24 लाइसेंस रद किए गए, जबकि कुल रद्दीकरण में से ज्यादातर कम से कम 1,808 लाइसेंस 2019 में रद किए गए हैं। 2019 में रद किए गए एनजीओ के मुख्यालय नौ राज्यों में थे। इन 9 राज्यों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, तमिलनाडु और राजस्थान शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE