Fatehabad News महिला मजदूरों को मंडी में रोक पर बवाल, मारपीट, घायल

0
647
Fatehabad News

Fatehabad News

आज समाज डिजिटल, फतेहाबाद-रतिया:

Fatehabad News  रतिया की अनाज मंडी में महिला मजदूरों पर रोक लगाने के बाद विवाद हो गया। पल्लेदारों का साथ दे रही महिलाओं ने मंडी में आने वाली महिलाओं को पीटा। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हो गर्इं, जो अस्पताल में भर्ती हैं।
महिला मजदूरों को प्रवेश से रोकने पर रतिया अनाज मंडी में बृहस्पतिवार दोपहर भारी बवाल हुआ। रोकने वाले पल्लेदारों के पक्ष में आई महिलाओं ने मंडी में आने की कोशिश कर रही महिला मजदूरों को पीटा। तीन महिलाएं घायल होने पर अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने मौके पर शांत कराया मामला Fatehabad News 

सूचना पर आई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायल महिलाओं की साथियों ने हमलावर महिलाओं पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला मजदूरों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से मंडी में प्रवेश पर उनका मंडी के पल्लेदारों से विवाद चला था। कुछ दिन पहले इस विवाद को निपटाने के लिए पल्लेदारों के प्रधान व मंडी के दूसरे मोअज्जिज लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ था।

21 दिसंबर तक मंडी में आने पर थी रोक

समझौते के तहत 21 दिसंबर तक महिला मजदूरों के मंडी में आने से रोका गया था लेकिन बृहस्पतिवार को भी उन्हें घुसने नहीं दिया गया। घायल महिलाओं ने आरोप लगाया कि पल्लेदारों के प्रधान आदि ने अपने पक्ष की महिलाओं से हमारे ऊपर हमला करवाया।

चोरी के कारण लगी थी मंडी में प्रवेश पर रोक

मंडी में किसानों के धान की चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी थीं। मजदूर यूनियन के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि मंडी में धान खरीद में लगीं महिलाएं ही चोरी करती थीं। किसानों के साथ-साथ मजदूरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने महिलाओं के अनाज मंडी में प्रवेश को लेकर कुछ दिन पहले हड़ताल कर दी थी।

गुरदीप बोले- जल्द लेंगे बड़ा फैसला

झगड़े के दौरान घायल हुईं दूसरे पक्ष की महिलाओं की ओर से गुरदीप सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ पिटाई उचित नहीं है। घायल महिलाओं का फिलहाल इलाज करवाया जा रहा है। जल्द ही हम इस पिटाई के विरोध में बैठक करके बड़ा फैसला लेंगे। मजदूर यूनियन के उप प्रधान जोनी सिंह ने बताया कि हमारे परिवार के महिला सदस्य भी अनाज मंडी में काम करने के लिए आईं थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार की किया था। इसके बाद मामला बढ़ गया।

पुलिस बोली- कानून के दायरे में रहें सभी Fatehabad News 

रतिया थाना के जांच अधिकारी टेकचंद ने कहा कि रतिया मंडी में एंट्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा और कुछ समय पहले विवाद को निपटाने के लिए 21 तारीख तक मंडी में महिला मजदूरों की एंट्री पर रोक लगाई गई थी। 23 ?दिसंबर को कुछ महिला मजदूर मंडी पहुंची तो दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। घायल महिलाओं के बयान दर्ज करके मामले में केस दर्ज किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : Free Bone Test Camp हड्डियों के मुफ्त जांच कैंप में 250 मरीजों की जांच

Connect With Us:-  Twitter Facebook
SHARE