पंजाब से दिल्ली जाने वाले सावधान, हाईवे हो गया जाम

0
394
Farmers took to the streets in Kurukshetra
Farmers took to the streets in Kurukshetra

आज समाज डिजिटल, जालंधर:
पंजाब से दिल्ली या दिल्ली से पंजाब जाने वाले यात्री सावधान रहें। आपको किसी भी जगह जाम या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना से दिल्ली जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र में उतरे किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

कुरुक्षेत्र में सड़कों पर उतरे किसान

उन्होंने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। यदि यकीन किया जाए सूत्रों पर तो धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने को लेकर किसानों ने हल्ला-बोल दिया है। उन्होंने जीटी रोड को जाम कर दिया है। किसानों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। जालंधर और अमृतसर से जाने वाले लोगों के लिए पुलिस ने जीटी रोड से रूट को डायवर्ट कर दिया है। आपको बता दें कि धान खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने शाहाबाद में जीटी रोड जाम कर दिया है। अंबाला और दिल्ली की ओर जाने वाले ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया है। किसानों ने बेरीकेड तक तोड़ दिए हैं और जम कर हंगामा कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। जाम लगने से दोनों और बड़ी संख्या में वाहन फंस गए जिस कारण राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें: रस्साकसी प्रतियोगिता में एस आर सी जैन स्कूल रहा पहले स्थान पर

ये भी पढ़ें: विश्व हृदय दिवस 2022, हृदय स्वास्थ्य के बारे में एक जन-जागरूकता अभियान

ये भी पढ़ें: ब्रज भूमि के कण-कण में बसे हैं श्रीराधा-कृष्ण: पंडित परशुराम

ये भी पढ़ें: आमरण अनशन पर करनाल में बैठे अनाज मंडी आढ़ती

 Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE