पेट्रोल-डीजल की बढ़ रही कीमतों से गुस्साए किसान

0
300
petrole-disel-1
petrole-disel-1

अखिलेश बंसल (बरनाला) पेट्रोल व डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने पूरे देश की स्थिति डांवाडोल कर दी है। यदि यह वृद्धि इसी क्रम से जारी रही तो आगामी दीपावली से पहले डीजल की कीमतें भी सौ का आंकड़ा पार कर लेंगी। तेल कीमत वृद्धि पर अंकुश लगाने और तेल की कीमतों को वापिस 20 साल पीछे लेजाने के लिए क्रोधित किसानों ने आगामी 2 जुलाई को जिला उपायुक्तों के कार्यालयों के समक्ष धरने देने का फैसला किया है। यह जानकारी भारतीय किसान यूनिअन (उगराहां) के प्रवक्ता सुखदेव सिंह ने दी है। किसान नेता ने कहा है कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतें जो आज हैं वह इराक युद्ध के वक्त से भी काफी कम हैं, लेकिन भारत देश के अंदर तेल की कीमतें आसमान को भी पार कर गई हैं। तेल कीमत वृद्धि ने किसानों मजदूरों, व्यापारियों, हर छोटे बड़े ट्रांसपोर्टरों, आटो रिक्शा चालकों में हाहाकार मचाकर रख दी है। तेल की कीमतों के बढने का सबसे ज्यादा असर घरेलू रसोई और बच्चों की शिक्षा पर पड़ा है। किसन नेता ने कहा कि धरने के दौरान सरकार से मांग की जाएगी कि डीजल व पैट्रोल का कारोबार सरकारी हाथों में लेकर नो-प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर लोगों तक पहुंचाया जाए। जीएसटी टैक्स 5 प्रतिशत किया जाए।

दीपावली से पहले डीजल भी सौ के पार होने के किनारे
           तारीख –  पैट्रोल –  डीजल प्रति लीटर
01 नवंबर 2020 – 82.40 – 72.25
01 दिसंबर 2020 – 83.61 – 74.15
01 जनवरी 2021 – 84.95 – 75.65
01 फरवरी 2021 – 87.53 – 78.32
01 मार्च 2021 -92.27 – 83.32
01 अप्रैल 2021 – 91.68 – 82.72
01 मई 2021 – 91.84 – 82.87
01 जून 2021 – 95.88 – 87.59
29 जून 2021 – 100.11 – 91.41

SHARE