हर रोज बूथो पर हो रही हैं 15 बैठकें : शिक्षा मंत्री

0
230
Everyday 15 meetings are being held at the booths: Education Minister
Everyday 15 meetings are being held at the booths: Education Minister

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसम्बर को भाजपा का जगाधरी विधानसभा स्तरीय पन्ना प्रमुख सम्मेलन जगाधरी क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।

जगाधरी विधानसभा के पन्ना प्रमुखों से स्वयं सीधे मिलकर उनका मार्गदर्शन कर रहे है शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर

भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों के लिए वह स्वयं प्रतिदिन 15 बैठकें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे है व पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए उनका मार्गदर्शन कर रहे है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांँव मांडखेडी, मुंडाखेडा, पंजेटो,डमौली बूथ नम्बर 65,बूथ न.182,बूथ न.183,बूथ न.184,बूथ न. 202 ,बूथ न. 206,बूथ न. 207,बूथ न. 208,बूथ न. 209 ,बसंत नगर, सावनपुरी, दुर्गा गार्डन, दुर्गा गार्डन पार्ट 2, सैक्टर 15,17,18 हनुमान गेट,आदि स्थानों पर जाकर 25 दिसंबर को होने जा रहे जगाधरी विधानसभा स्तरीय भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन के अंतर्गत बैठकें की। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलती है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को सदा वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलता रहता है जिससे कार्यकर्ता परिपक्व होते हैं।

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में जगाधरी विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और भाजपा राष्ट्र सेवा को सबसे बड़ा व सबसे प्रथम कर्तव्य मानती है। भाजपा भारत माता की जय बोलने वाली पार्टी है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार व भाजपा संगठन का सबसे बड़ा उद्देश्य यह है कि अंत्योदय के तहत पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके और इसके लिए वह पूरे प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान ये सभी रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा नेता निश्चल चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग,सतीश चौपाल, भाजपा नेता रिंकू धीमान,अध्यक्ष कल्याण सिंह, शक्ति केन्द्र प्रमुख कुलदीप राणा मांडखेडी, महामंत्री प्रियंक शर्मा, महामंत्री सीमा गुलाटी, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग,महामंत्री डाक्टर जगदीश धीमान,जिला कोषाध्यक्ष जगदीश विधार्थी,डायरेक्टर रामजतन,अंकित गोयल,डी सी बिंदल,मंडल उपाध्यक्ष वरूण बतरा,पंकज मंगला,मनी गुप्ता,नरेश गुप्ता,ललित गुप्ता,अंकित शर्मा,चेयरमैन सुशील गुप्ता आदि साथ रहे।

ये भी पढ़ें :पहली धुंध का कहर, नेशनल हाईवे-44 आपस में भिड़े करीब 30 वाहन

ये भी पढ़ें :कला इंसान का सबसे बेहतरीन हुनर – डॉ रामपाल सैनी

ये भी पढ़ें :हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी को मिला प्लेसमेंट

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE