Uorfi Javed On Pranit More Controversy: प्रणित मोरे पर क्यों भड़की उर्फी जावेद? सरेआम सुनाई खरी-खोटी

0
115
Uorfi Javed On Pranit More Controversy: प्रणित मोरे पर क्यों भड़की उर्फी जावेद? सरेआम सुनाई खरी-खोटी
Uorfi Javed On Pranit More Controversy: प्रणित मोरे पर क्यों भड़की उर्फी जावेद? सरेआम सुनाई खरी-खोटी

बोलीं- सारे गंवार
Uorfi Javed On Pranit More Controversy, (आज समाज), मुंबई: कॉमेडी की दुनिया में अक्सर यह बहस होती रहती है कि मजाक की भी कोई लिमिट होनी चाहिए या नहीं। कई बार आर्टिस्ट लोगों को हंसाने के चक्कर में ऐसी बातें कह जाते हैं या ऐसे रिएक्शन दे देते हैं, जो सोशल मीडिया पर बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। इन दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे भी कुछ ऐसे ही एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गए हैं। एक वायरल वीडियो की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है, वहीं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने भी उनके रवैये पर नाराजगी जाहिर की है।

प्रणीत मोरे के एक लाइव शो से जुड़ा है मामला

मामला प्रणीत मोरे के एक लाइव शो से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में शो के दौरान एक लड़का अपनी डेट से जुड़ा एक्सपीरियंस सुनाता नजर आता है। बातचीत के दौरान उसने लड़की को लेकर ऐसी बातें कहीं, जिन्हें कई लोगों ने आपत्तिजनक और गलत बताया।

हैरानी की बात ये रही कि इस पर सीरियस रिएक्शन देने के बजाय प्रणीत मोरे हंसते दिखाई दिए। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और कई यूजर्स ने कॉमेडियन के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

स्टोरी पर वीडियो शेयर किया

विवाद तब और बढ़ गया, जब उर्फी जावेद ने भी इस क्लिप पर रिएक्शन दिया है। उर्फी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीडियो शेयर करने के साथ उर्फी ने लिखा है, एक बार और मर्दजात अपनी औकात दिखाते हुए. सभी लोग हंस रहे हैं, गवार बन गए भैया कूल। उनके इस रिएक्शन के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उर्फी का सपोर्ट किया है।

हो रही है प्रणित की ट्रोलिंग

प्रणीत मोरे का नाम पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रहा है। स्टैंडअप कॉमेडी और डिजिटल कंटेंट की वजह से उन्होंने अच्छी-खासी पहचान बनाई है, लेकिन ये पहली बार नहीं है जब उनका नाम किसी विवाद से जुड़ा हो। हालांकि, इस बार मामला महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ गया है, इसलिए लोगों की प्रतिक्रिया भी काफी तीखी देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि शो में मौजूद लोगों ने भी उस बातचीत पर हंसकर गलत संदेश दिया।

ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

  • TAGS
  • [post_tags]