Manasa Varanasi: कौन हैं मानसा वाराणसी जो राम चरण की पेड्डी में करेंगी आइटम नंबर

0
261
Manasa Varanasi: कौन हैं मानसा वाराणसी जो राम चरण की पेड्डी में करेंगी आइटम नंबर
Manasa Varanasi: कौन हैं मानसा वाराणसी जो राम चरण की पेड्डी में करेंगी आइटम नंबर

स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं राम चरण
Manasa Varanasi, (आज समाज), मुंबई: आरआरआर से पैन इंडिया स्टार बने राम चरण अब पेड्डी के नाम से एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। बुची बाबू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में राम चरण के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म से एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ रहा है। वो एक्ट्रेस हैं मानसा वाराणसी।

जैसी ही खबर आई है कि मानसा पेड्डी में दिख सकती हैं, उसके बाद उनका नाम चर्चा में आ गया। रिपोर्ट्स की मानें तो पेड्डी के डायरेक्टर मानसा से पेड्डी में एक स्पेशल सॉन्ग करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। अगर बातचीत फाइनल हो जाती है तो वो इस फिल्म में आइटम नंबर में नजर आएंगी। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि मानसा कौन हैं और उन्होंने पहले कौन-कौन सी फिल्में की हैं। चलिए उनके बारे में जानते हैं।

हैदराबाद से है मानसा का है ताल्लुक

मानसा एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। 21 मार्च 1997 को उनका जन्म हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने हैदराबाद के ही वासवी कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग से कंप्यूटर साइंस में डिग्री ली। जब वो कॉलेज में थीं उसी दौरान से उन्होंने डांस, म्यूजिक और ड्रामा से जुड़े इवेंट में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। कॉलेज के बाद उन्होंने हैदराबाद में ही एक फाइनेंशियल फर्म में काम करना शुरू किया।

मानसा वाराणसी की फिल्में

वो शुरू से प्रियंका चोपड़ा को अपना आइडल मानती हैं और उनकी तरह ब्यूटी पेजेंट भी जीतना चाहती थीं। अपना प्रोफेशनल काम जारी रखते हुए साल 2019 में उन्होंने मिस तेलंगाना का खिताब जीता था। वहीं फिर 2020 में वो फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। साल 2021 में उन्होंने मिस वर्ल्ड में भारत को रिप्रेजेंट भी किया था।

मॉडलिंग के बाद साल 2024 में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। उन्होंने तेलुगु फिल्म Devaki Nandana Vasude से अपने एक्टिंग करियर का आगाज किया था। इसी साल वो कपल फ्रेंडली नाम की एक फिल्म में भी दिखी हैं। अब देखना होगा कि वो राम चरण की पेड्डी की हिस्सा बनती हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: अनन्या-लक्ष्य की लेजेंड्री लव स्टोरी में दिखा इंटेंस रोमांस और बोल्ड ट्विस्ट

  • TAGS
  • [post_tags]