Yash Toxic First Show Timing: रिलीज से पहले ही Toxic ने मचाया तहलका! जानें कल कितने बजे जारी होगा पहला शो?

0
171

Yash Toxic First Show Timming: साउथ सुपरस्टार यश की मचअवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ये फिल्म 26 अगस्त 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. चार साल के लंबे अंतराल के बाद यश की वापसी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. इसी दीवानगी को देखते हुए मेकर्स ने रिलीज के दिन सुबह-सुबह के शो भी रखे हैं.

सुबह 5:45 बजे से शुरू होंगे शो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Toxic का सबसे पहला शो बेंगलुरु में सुबह 5:45 बजे शुरू होगा. दिल्ली में पहला शो सुबह 6:00 बजे, जबकि मुंबई में सुबह 6:10 बजे से स्क्रीनिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई है. मुंबई में देर रात तक शो जारी रहेंगे और आखिरी शो रात 11:45 बजे तक निर्धारित किया गया है.

एडवांस बुकिंग में Toxic ने कितने करोड़ कमाए?

यश की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी जबरदस्त चर्चा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Toxic ने करीब 17,780 शोज में 9 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं. रिलीज से पहले फिल्म की कमाई 32.21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. वहीं, ब्लॉक की गई सीटों को शामिल करने पर फिल्म का एडवांस बुकिंग ग्रॉस लगभग 41.36 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

कर्नाटक में सबसे ज्यादा क्रेज

यश के होम स्टेट कर्नाटक में फिल्म की एडवांस बुकिंग सबसे मजबूत नजर आ रही है. हिंदी और कन्नड़ वर्जन के बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. हिंदी 2D वर्जन ने 15.68 करोड़ रुपये, जबकि कन्नड़ 2D वर्जन ने 13.02 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है.

प्रीमियम फॉर्मेट ने भी फिल्म की प्री-रिलीज कमाई को बढ़ाया है. कन्नड़ IMAX 2D से 76.43 लाख रुपये से अधिक, जबकि हिंदी IMAX 2D से करीब 40 लाख रुपये की कमाई हुई है.

चार साल बाद यश की वापसी

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी Toxic में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. चार साल बाद बड़े पर्दे पर यश की वापसी और फिल्म की शानदार एडवांस बुकिंग ने रिलीज से पहले ही दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]