TMMTMTTM Live: दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेकने पहुंचे कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

0
252
TMMTMTTM Live

Aaj Samaj, Entertainment Desk: ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के रिलीज होते ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे आज दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों सादगी भरे अंदाज में नजर आए और सोशल मीडिया उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

अनन्या और कार्तिक को फिल्म से काफी उम्मीदें

‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ से अनन्या और कार्तिक के अलावा फिल्म बनाने वाले अन्य लोगों को भी काफी उम्मीदें हैं। मूवी के प्रमोशन में भी मेकर्स ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। हालांकि, क्रिटिक्स से फिल्म फिलहाल कुछ खास प्रशंस नहीं मिल रही, पर इसके बावजूद कार्तिक व अनन्या समेत सभी मेकर्स को इससे सकारात्मकता की काफी उम्मीदें हैं।

गुरुद्वारा में ग्रे कलर के स्वेटर नजर आईं अनन्या

दरअसल, कार्तिक और अनन्या फिल्म की प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंचे हैं और इस बीच उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में पहुंचकर माथा टेका है। कार्तिक इस दौरान जहां सफेद रंग की शर्ट व काले रंग की पैंट में दिखे, वहीं अनन्या पांडे ग्रे कलर के स्वेटर और ब्लू जींस नजर आईं। कार्तिक ने परंपरा के मुताबिक बंदाना से अपने सिर ढका था। अनन्या अपना स्टॉल सिर पर ओढ़े हुए थीं। उन्होंने दोनों ने गुरु की शरण में नतमस्तक होने के साथ ही वहां पर तस्वीरें भी खिंचाईं।

पहले दिन 8-10 करोड़ कमा सकती है फिल्म

फिल्मीबीट का कहना है फिल्म पहले दिन 8-10 करोड़ की कमाई कर सकती है। पहले दिन 9 यदि करोड़ से ज्यादा कमाए तो यह फिल्म सत्य प्रेम की कथा को मात दे दे सकती है। बता दें कि सत्य प्रेम की कथा ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए थे।

नीना गुप्ता व जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में

समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’में कार्तिक और अनन्या के अलावा नीना गुप्ता (Neena Gupta) व जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। पहले फिल्म के गाने जब रिलीज हुए थे, तो लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था। फिल्म में दिव्या भारती के हिट गाने ‘सात समुंदर पार’ को रीक्रिएट किया गया है। हालांकि इस पर विवाद भी हुआ। ट्रेड एनालिस्ट सुमीत कडेल ने फिल्म की तारीफ करते हुए नीना गु्प्ता और जैकी श्रॉफ को मूवी की आत्मा बताया। साथ ही उन्होंने कार्तिक की कॉमेडी की भी प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें : Bollywood: क्रिसमस पर अक्षय कुमार ने दिया ‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ा बड़ा सरप्राइज, देखने वाला है अक्षय का लुक

  • TAGS
  • [post_tags]