मेरी किसी से दुश्मनी नहीं, मुझ पर हमला क्यों हुआ…टाइगर श्रॉफ उनकी कार पर हुई फायरिंग से सदमे में

0
177
Tiger Shroff Firing Case, Tiger Shroff News, Mumbai Crime Branch, Haryana Woman Arrested, Karnal News, MCOCA Case, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मुंबई क्राइम ब्रांच, हरियाणा महिला गिरफ्तार, बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ

मुंबई. पिछले हफ्ते बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश को दहला दिया. इसे लेकर लगातार पुलिस की जांच जारी है. हमले को लेकर अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं. कार पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर टाइगर को गहरा सदमा लगा है. उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, फिर भी उन पर जानलेवा हमला क्यों किया गया.

बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ अब तक उनकी कार पर की गई फाइरिंग की वजह से सदमे में हैं. वो इससे बाहर नहीं निकल पा रहे क्योंकि इसके पीछे की वजह उनको परेशान कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, 36 साल के अभिनेता अभी तक इस घटना से उबर नहीं पाए हैं. उन्होंने पुलिस के सामने अपना बयान भी दर्ज नहीं कराया है. 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में दो बदमाशों ने टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर कथित तौर पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं. इसके बाद बाइक से फरार हो गए. इस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक व्लॉगर को चोटें आईं.

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम अभिनेता का बयान दर्ज करने उनके घर पहुंची थी. इस दौरान टाइगर ने कहा, “मैं गहरे सदमे में हूं. फिलहाल कुछ नहीं कहना चाहता. कोई मुझ पर इतना जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसकी वजह क्या है? मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है… फिर मुझ पर हमला क्यों किया गया?”

पुलिस अब तक टाइगर के ड्राइवर फिरदौस बलोच और व्लॉगर उमेश चौहान के बयान दर्ज कर चुकी है.

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे हैं. घटना रविवार शाम करीब 7 बजे हुई, जब वह फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे. वह अपनी BMW की आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठे थे. फायरिंग के बाद सामने आए कई वीडियो में दो लोगों को कार पर गोलियां चलाते देखा गया. हमले के बाद टाइगर खुद गाड़ी से बाहर निकले और घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाने के लिए कार चलाते हुए दिखाई दिए. पुलिस के मुताबिक, दोनों कथित शूटरों की पहचान हरियाणा के फूल सिंह (18) और रेहान रहीसुद्दीन अंसारी (18) के रूप में हुई. इसके बाद वे बिहार के रहने वाले तीसरे आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22) के साथ बाइक से फरार हो गए. कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी इलाके में लावारिस हालत में मिली.

  • TAGS
  • [post_tags]