Sumeet Saigal Birthday: कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

0
643
Sumeet Saigal Birthday: कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ
Sumeet Saigal Birthday: कभी गोविंदा से होती थी सुमीत सहगल की तुलना, अब जी रहे गुमनाम लाइफ

तलाकशुदा एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी
Sumeet Saigal Birthday, (आज समाज), मुंबई: हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसा होता है जब किसी नए एक्टर की तुलना किसी बड़े एक्टर या स्टार से की जाती है। अभिनेता सुमीत सहगल की तुलना तो बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा से हुआ करती थी। 80 और 90 के दशक में इंडट्री में बतौर एक्टर एक्टिव रहे सुमीत सहगल का आज 60वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर सुमीत सहगल से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

18 फरवरी 1966 मुंबई में हुआ जन्म

सुमीत सहगल का जन्म 18 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ था। सुमीत ने हिंदी सिनेमा में बतौर एक्टर अपनी शुरूआत फिल्म इंसानियत के दुश्मन से की थी, जबकि गोविंदा का डेब्यू साल 1986 में हुआ था। उस वक्त सुमीत की शक्ल-सूरत काफी हद तक गोविंदा से मिलती थी। लेकिन, एक्टिंग के मामले में वो फिसड्डी साबित हुए। उन्हें वो सफलता और लोकप्रियता नहीं मिल पाई, जिसकी वो उम्मीद लगाकर बैठे थे।

करीब 30 फिल्मों में किया था काम

सुमीत सहगल ने हिंदी सिनेमा में उस वक्त अपना डेब्यू किया था जब संजय दत्त, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर सहित कई बड़े दिग्गज फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे थे। साल 1987 से लेकर साल 1995 तक उन्होंने लगभग 30 फिल्मों में काम किया था। लेकिन, अभिनेता को बड़ी कामयाबी हासिल नहीं हुई।

फराह नाज से की थी दूसरी शादी

अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुमीत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने दो-दो शादी की थीं। अभिनेता की पहली शादी एक्ट्रेस शाहीन से साल 1990 में हुई थी। लेकिन, साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरी बार फराह नाज के साथ घर बसाया था। फराह तब्बू की बड़ी बहन और 80-90 के दशक की एक्ट्रेस हैं।

फराह ने भी दो-दो शादी की थीं। उनका पहले अभिनेता विंदू दारा सिंह से तलाक हो गया था। इसके बाद फराह ने सुमीत से दूसरी शादी साल साल 2003 में की थी। फिल्मी दुनिया में बतौर एक्टर फ्लॉप होने के बाद सुमीत ने फिल्ममेकर के रूप में काम किया था। उन्होंने सुमीत आर्ट्स नाम से एक कंपनी खोली थी। इसके जरिए उन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों को हिंदी में डब करना शुरू किया था। सुमीत और फराह दोनों ही एक्टिंग फील्ड से दूर अब साथ में एक हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वेकेशन मूड में हैं रवीना टंडन और राशा थडानी

  • TAGS
  • [post_tags]