Spider Man Movie Box Office Collection Day 4: मार्वल और सोनी की सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के पहले वीकेंड में ही फिल्म ने भारत में 250 करोड़ रुपये नेट का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी इसने इतिहास रचते हुए अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में अपनी जगह बना ली है.
ओपनिंग वीकेंड में भारत में 250 करोड़ के पार
ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को भारत में 18,051 शोज से 77.75 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 256.20 करोड़ रुपये और भारत ग्रॉस कलेक्शन 306.37 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म का अंग्रेजी वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है, जबकि हिंदी डब वर्जन को भी मल्टीप्लेक्स दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
पहले सोमवार को भी शानदार कमाई की उम्मीद
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म सोमवार को भी मजबूत पकड़ बनाए रख सकती है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म मुकाबले में नहीं है और लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया (वर्ड ऑफ माउथ) का फायदा स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे को मिल रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये हॉलीवुड फिल्मों के लिए सबसे बड़ी पहले सोमवार की कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है.
दुनियाभर में भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारत के अलावा फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत की है. Box Office Mojo के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर से 927 मिलियन डॉलर की कमाई की है.
वहीं, Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका से 355 मिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मार्केट से 572 मिलियन डॉलर का कारोबार किया. इस तरह कुल 927 मिलियन डॉलर की ओपनिंग के साथ यह फिल्म ‘Avengers: Endgame’ के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है.


