Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक

0
282
Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक
Asha Bhosle: सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
Asha Bhosle, (आज समाज), मुंबई: दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ा। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। आशा भोसले ने 8 सितंबर 2025 को अपना 92वां जन्मदिन मनाया था। हालांकि दैनिक भास्कर से बातचीत में आशा भोसले की बहन उषा मंगेशकर ने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।

लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से की शादी

आशा भोसले के लिए संगीत का सफर इतना भी आसान नहीं था। 9 साल की उम्र में ही पिता का साया उठ गया। 16 साल की उम्र में जब आशा भोसले ने भागकर परिवार वालों के खिलाफ बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से शादी की, तब लता मंगेशकर ने बहन से रिश्ता तोड़ लिया।

शादी के बाद आशा भोसले को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और वह घरेलू हिंसा का शिकार भी हुईं। इतना ही नहीं, जिंदगी से इतना निराश हो गई थीं कि खुद को खत्म करना चाहती थीं।

14 से अधिक भाषाओं में गीत गा चुकीं आशा भोसले

बहरहाल, 14 से अधिक भाषाओं में गीत गा चुकीं आशा भोसले की आवाज में 92 साल की उम्र में भी वही खनक और जादू बरकरार है। जबकि एक समय ऐसा भी था जब इसी आवाज को खराब बताकर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से उन्हें निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की फिल्म में मधुबाला बनेंगी धुरंधर फेम सारा अर्जुन

  • TAGS
  • [post_tags]