Lag Ja Gale Movie: जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की लग जा गले फिल्म की शूटिंग शुरू

0
230
Lag Ja Gale Movie: जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की लग जा गले फिल्म की शूटिंग शुरू
Lag Ja Gale Movie: जान्हवी कपूर और टाइगर श्रॉफ की लग जा गले फिल्म की शूटिंग शुरू

साल 2026 में रिलीज हो सकती है फिल्म
Lag Ja Gale Movie, (आज समाज), मुंबई: जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही एक्शन फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका टेंटेटिव टाइटल लग जा गले है। फिल्म में लक्ष्य हीरो हैं और जान्हवी उनकी हीरोइन, लेकिन एक नाम जो बिल्कुल अलग है वो है टाइगर श्रॉफ का। वो इस फिल्म में विलेन बनने वाले हैं, जिसने उनके फैन्स के बीच इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

इस फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते शुरू हो गई है। अब सोर्स से पता चला है कि राज मेहता के डायरेक्शन वाली इस फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है और इसका प्रोडक्शन तीन महीने के शेड्यूल में प्लान किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लग जा गले की शूटिंग दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक, मुंबई में होगी। फिल्म एक्टर्स ने राज मेहता को ब्लॉक डेट्स दी हैं, जो मार्च के आखिर तक फिल्म को पूरा करना चाहते हैं। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म को 2026 में रिलीज के लिए तैयार कर दिया जाए।

लग जा गले पूरी तरह से एक्शन फिल्म

लग जा गले पूरी तरह से एक्शन फिल्म है, जिसमें तीन लीड किरदारों के बीच काफी ड्रामा होगा। लक्ष्य और टाइगर, जो दोनों इस जॉनर में माहिर हैं, उनके बीच एक्शन सीक्वेंस को फिल्म का सेंटर आॅफ अट्रेक्शन माना जा रहा है। दोनों ही बेहतरीन एक्शन स्टार्स हैं। फिल्म एक रिवेंज ड्रामा थ्रिलर हो सकती है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो फिल्म 2026 के दूसरे हाफ तक थिएटर्स में आ सकती है।

  • TAGS
  • [post_tags]