Ramayana Trailer Out: ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ रामायण का ट्रेलर, दिखी भगवान राम की झलक ! थिएटर में कब आएगी फिल्म

0
171
Ramayana trailer release at Brahma Muhurat, Ranbir Kapoor Ramayana first look trailer, Ramayana movie release date November 2026, why Ramayana trailer released at 4:15 AM, Nitesh Tiwari Ramayana cast and budget, Ramayana Part 1 worldwide release details, रामायण फिल्म का ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर ब्रह्म मुहूर्त में रिजी, रणबीर कपूर की नई फिल्म, रामायण की रिलीज डेट
रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे रिलीज किया गया।

Ramayana Movie Trailer Released: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म रामायण का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में दुनियाभर में रिलीज किया गया। रामायण फिल्म ने अपने ट्रेलर लॉन्च के साथ एक नई मिसाल कायम कर दी है। आमतौर पर फिल्मों के ट्रेलर उस वक्त रिलीज किए जाते हैं, जब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोग एक्टिव हों, लेकिन रामायण ने इस ट्रेंड को पूरी तरह बदल दिया। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के लिए चुना ब्रह्म मुहूर्त, जिसे हिंदू धर्म में सबसे शुभ समय माना जाता है। सुबह 4:15 बजे रिलीज हुए इस ट्रेलर ने न सिर्फ फिल्म की भव्य दुनिया की पहली झलक दिखाई, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था को भी खास अंदाज में सम्मान दिया। ट्रेलर में रणबीर कपूर के भगवान श्रीराम के अवतार में नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर रिलीज करने के लिए चुना ब्रह्म मुहूर्त

रामायण फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि “ब्रह्म मुहूर्त के पावन समय पर हम रामायण की दुनिया का स्वागत करते हैं।” हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। यह समय सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 36 मिनट पहले शुरू होता है और सूर्योदय से 48 मिनट पहले समाप्त होता है। सामान्य रूप से यह सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह समय सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति, ज्ञान, आध्यात्मिक जागरण और ईश्वर से जुड़ने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। पहले इस फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होना था, लेकिन निर्माता नमित मल्होत्रा ने घोषणा की ट्रेलर नई तारीख पर जारी किया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

रामायण के ट्रेलर में क्या खास दिखा?

रामायण के ट्रेलर में भारतीय महाकाव्य की भव्यता को आधुनिक तकनीक के साथ बड़े पैमाने पर दिखाने की कोशिश की गई है। भगवान श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक काफी शांत, तेजस्वी और प्रभावशाली नजर आती है। वहीं माता सीता के रूप में साई पल्लवी का पारंपरिक और सौम्य रूप भी दर्शकों का ध्यान खींचता है। ट्रेलर में विशाल सेट, शानदार वीएफएक्स, सिनेमाई स्केल और भावनात्मक बैकग्राउंड म्यूजिक यह संकेत देते हैं कि मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ एक मनोरंजन फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति के सबसे बड़े महाकाव्य का वैश्विक प्रस्तुतीकरण बनाना चाहते हैं।

 

View this post on Instagram

 

फिल्म में कौन-कौन से सितारे आएंगे नजर?

फिल्म ‘रामायण’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार और मल्टीस्टार स्टारकास्ट है। इसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देंगे। रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना गया है। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता समेत कई चर्चित कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। माना जा रहा है कि यह स्टारकास्ट न सिर्फ महाकाव्य रामायण के पात्रों को भव्य रूप में जीवंत करेगी, बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े विजुअल अनुभवों में से एक भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

दुनिया की सबसे महंगी फिल्मों में होगी शामिल

निर्माता नमित मल्होत्रा पहले ही बता चुके हैं कि ‘रामायण’ को बनाने का सपना उन्होंने लगभग 6-7 साल पहले देखा था। उस समय कई लोगों ने इस प्रोजेक्ट को बेहद जोखिम भरा बताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि फिल्म के दोनों पार्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये से अधिक है। अगर यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो रामायण भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होगी। इतने बड़े बजट का इस्तेमाल अत्याधुनिक वीएफएक्स, इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी, विशाल सेट, एक्शन सीक्वेंस और वैश्विक स्तर के प्रोडक्शन वैल्यू पर किया गया है।

सिनेमाघरों में कब आएगी फिल्म रामायण?

रामायण फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। रामायण: पार्ट 1 आठ नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रामायण: पार्ट 2 – दिवाली 2027 पर रिलीज हो सकती है। मेकर्स का लक्ष्य इस फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक भी बड़े स्तर पर पहुंचाना है। ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और इतिहास को आधुनिक तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। अब ट्रेलर रिलीज के बाद दर्शकों की निगाहें 8 नवंबर 2026 पर टिकी हैं, जब रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल की यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

  • TAGS
  • [post_tags]