Ramayana Trailer Tomorrow | Ramayana Trailer Release | Ramayana Highest Paid Actor: नितेश तिवारी की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कल 24 जुलाई को फिल्म का ग्लोबल ट्रेलर को रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ट्रेलर रिलीज (Ramayana Trailer Release) से पहले अब फिल्म के स्टार्स की फीस (Ramayana Star cast fees) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
रामायण में किसे मिली सबसे ज्यादा फीस? (Ramayana Star Cast Fees)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को दोनों भागों के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस दी गई है. यानी उन्हें हर फिल्म के लिए लगभग 75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
वहीं, रावण की भूमिका निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश को दोनों भागों के लिए 100 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. यानी उन्हें हर पार्ट के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की फीस मिली है. साईं पल्लवी को एक पार्ट के लिए 6 करोड़ और दोनों के लिए 12 करोड़ मिले हैं. सनी देओल को दोनों पार्ट के लिए 40 करोड़ मिले हैं. साथ ही रवि दुबे को 2-4 करोड़ मिले हैं. इन रिपोर्ट्स के अनुसार, फीस के मामले में रणबीर कपूर, यश से आगे हैं.
24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर (Ramayana Trailer Release Date)
नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही ‘रामायण’ का ट्रेलर पहले नई दिल्ली में एक खास कार्यक्रम में दिखाया गया था. अब इसका ग्लोबल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर रिलीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म? (Ramayana Film Release Date)
फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में दर्शकों के सामने आएगा.
फिल्म में दिखेगी दमदार स्टारकास्ट (Ramayana Star Cast)
रणबीर कपूर और यश के अलावा फिल्म में सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. बड़े बजट, शानदार विजुअल्स और दमदार स्टारकास्ट की वजह से ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है.


