Ramayana Gross earning: रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ की धुआंधार कमाई का सिलसिला बरकरार है। सोमवार यानी दीवाली वीक के बाद पांचवें दिन इसने भारत में 107.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और मंगलवार को फिल्म ने 94.10 करोड़ रुपये बटोरे। बुधवार को इसका कलेक्शन 70.65 करोड़ रुपये रहा।
दुनियाभर में कमाई से रचा इतिहास
सैकनिल्क के अनुसार, भारत में इसकी कुल नेट कमाई एक सप्ताह बाद 511.10 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 611.05 करोड़ रुपये है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी इसने इतिहास रच दिया है।
सातवें दिन की सबसे बड़ी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, ‘रामायण’ ने भारतीय सिनेमा में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सातवें दिन की सबसे बड़ी कमाई दर्ज की है। इसके साथ ही लगातार सात दिनों तक वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने का नया कारनामा भी कर दिखाया है।
4,000 करोड़ है बजट
‘रामायण’ को 4,000 करोड़ रुपये के बजट के साथ दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है। इस हिसाब से अगर बांटे तो इसका पहले भाग का बजट 2,000 करोड़ रुपये माना जा सकता है। अगर हम ‘रामायण’ के बजट और अब तक की कमाई को देखें, तो आंकड़े अच्छे हैं। लेकिन आने वाले दिनों में भी फिल्म को अच्छी कमाई करते रहने की जरूरत है।


