Ramayana Box Office Collection: नहीं थम रही रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की आंधी! ‘धुरंधर’ को रौंदने के बाद अब ‘पुष्पा 2’ का महा-रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

0
1236

नई दिल्ली. बॉलीवुड की मच अवेटेड मूवी रामायण को अब जैसा पब्लिक रिस्पॉन्स मिला वो कमाल का रहा. फिल्म थिएटर में लगातार कमाई कर रही है और नए रिकॉर्ड बनाती जा रही है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने रिलीज के महज 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘धुरंधर’, ‘RRR’ और ‘KGF चैप्टर 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

रणबीर कपूर की रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है. रिलीज के 13वें दिन फिल्म की कमाई की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ कितनी मजबूत बनाए रखती है. भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 981.10 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 820.95 करोड़ रुपये हो गया है.

13वें दिन ‘रामायण’ ने कितनी कमाई की?

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 22,551 शो से भारत में 28.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. विदेशों में फिल्म ने 13वें दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 502 करोड़ रुपये हो गया है. दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 1,483.10 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 13वें दिन की कमाई में हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी में 17,867 शो से 20.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का कलेक्शन इस प्रकार रहा.

भाषा 13वें दिन की कमाई
हिंदी 20.75 करोड़ रुपये
कन्नड़ 2 करोड़ रुपये
तमिल 1.75 करोड़ रुपये
तेलुगु 1.50 करोड़ रुपये
मलयालम 2.35 करोड़ रुपये
कुल 28.35 करोड़ रुपये

फिल्म ने भारत में पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद शुक्रवार को 48.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

‘धुरंधर’, ‘RRR’ और ‘KGF 2’ को छोड़ा पीछे

दुनियाभर में कमाई के मामले में ‘रामायण’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने ‘धुरंधर’ के 1,307.35 करोड़ रुपये, ‘RRR’ के 1,230 करोड़ रुपये और ‘KGF चैप्टर 2’ के 1,215 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में पहले चार स्थान पर ये फिल्में हैं.

रैंक फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 दंगल 2,070.30 करोड़ रुपये
2 धुरंधर 2: द रिवेंज 1,813.39 करोड़ रुपये
3 बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 1,788.06 करोड़ रुपये
4 पुष्पा 2: द रूल 1,742.10 करोड़ रुपये
5 रामायण 1,483.10 करोड़ रुपये

13 दिनों की कमाई के बाद ‘रामायण’ अभी ‘पुष्पा 2’ से करीब 259 करोड़ रुपये पीछे है। ऐसे में फिल्म के सामने अब इस अंतर को कम करने की चुनौती होगी.

4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी है फिल्म

‘रामायण’ को करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म का प्रचार भारत के साथ दुनियाभर में किया गया. 27 अक्टूबर को फिल्म के निर्माताओं ने अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इसकी विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की थी। फिल्म को लेकर दुनियाभर में काफी चर्चा रही है.

  • TAGS
  • [post_tags]