Rajkummar Rao And Patralekha Daughter: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक

0
293
Rajkummar Rao And Patralekha Daughter: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक
Rajkummar Rao And Patralekha Daughter: राजकुमार राव और पत्रलेखा ने दिखाई बेटी की पहली झलक

जानें राजकुमार राव की बेटी का नाम, और क्या है और नाम का मतलब
Rajkummar Rao And Patralekha Daughter, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अब बॉलीवुड के इस कपल ने अपनी नन्हीं बेटी का नाम अपने तमाम फैंस को बताया है। उन्होंने रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया, जिसमें अपने और राजकुमार के हाथ के साथ बेटी के हाथ की भी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव होगा।

बेटी के नाम का ऐलान करते हुए पत्रलेखा और राजकुमार राव ने एक ज्वाइंट इंस्टा पोस्ट में लिखा, विनम्रता और खुशियों के साथ हम अपनी सबसे प्यारे आशीर्वाद को आपसे मिलवा रहे हैं। पार्वती पॉल राव। उन्होंने कोई कंफ्यूजन न हो इसके लिए बेटी का नाम हिंदी में भी लिखा है। साथ में दिल वाली और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगाई है।

क्या है पार्वती का मतलब?

पार्वती एक संस्कृत नाम है, जिसका मतलब होता है पहाड़ की बेटी या वो पहाड़ की। इसके अलावा पार्वती हिंदू धर्म की एक देवी भी हैं, जो भगवान शिव की पत्नी हैं। प्रेम, भक्ति और सुंदरता का प्रतीक हैं, और उन्हें अक्सर मातृ देवी और शक्ति (दिव्य स्त्री ऊर्जा) का रूप माना जाता है। यानी पत्रलेखा और राजकुमार राव ने बेहद सोच विचार के बाद बेटी का बेहद सुंदर नाम रखा है।

कब बने पैरेंट?

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 में शादी रचाई थी। इसके ठीक चार साल बाद 15 नवंबर 2025 को दोनों पहली बार पैरेंट बने। दोनों के घर बेटी के रूप में लक्ष्मी का जन्म हुआ। अब इस स्टार कपल ने बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है।

  • TAGS
  • [post_tags]