‘धर्मन’ में 50 साल छोटी इस ऐक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे रजनीकांत, जानें कब होगी रिलीज

0
141

Entertainment News: जेलर 2 की बंपर सफलता के बाद सुपरस्टार रजनीकांत अगली फिल्म धर्मन में दिखेंगे। हाल ही में धर्मन में नयनतारा की एंट्री हुई थी और अब फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस की जानकारी सामने आ रही है। धर्मन की दूसरी अभिनेत्री की एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक एलान किया गया है।

धर्मन में नजर आएंगी श्रीलीला

लंबे समय से रजनीकांत का नाम फिल्म धर्मन को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जो इससे पहले ड्रैगन जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। बुधवार को धर्मन के मेकर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस का आधिकारिक एलान हुआ है और वह अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि साउथ की उभरती हुईं अदाकारा श्रीलीला हैं।

पुष्पा 2 में दिखी थीं अभिनेत्री

रजनीकांत की आने वाली फिल्म धर्मन में श्रीलीला का नाम भी शामिल हो गया। इससे पहले मेकर्स ने नयनतारा के नाम पर मुहर लगाई। गौरतलब है कि बतौर एक्ट्रेस श्रीलाला महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम और पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं, आने वाले समय में वह बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ भी एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म धर्मन

इस फिल्म की रिलीज की आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल गर्मियों के सीजन में इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है।

  • TAGS
  • [post_tags]