‘Mirzapur: The Movie’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, 35 सेकंड के ये गंदे सीन्स हुए Delete

0
103

Mirzapur: The Movie: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच सेंसर बोर्ड से फिल्म को हरी झंडी मिल गई है. हालांकि, सर्टिफिकेशन से पहले मेकर्स को कई बदलाव करने पड़े हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि फिल्म को केवल वयस्क दर्शकों के लिए प्रमाणित किया गया है. सेंसर प्रक्रिया के दौरान फिल्म के डायलॉग्स, विजुअल्स और साउंड में कई संशोधन किए गए.

गाली और आपत्तिजनक शब्दों में बदलाव

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में चार जगह इस्तेमाल किए गए गाली वाले शब्दों को म्यूट करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा छह स्थानों पर आपत्तिजनक शब्दों को बदलकर सही शब्द इस्तेमाल करने को कहा गया.

‘गले से लग गर’ वाले डायलॉग में भी संशोधन कराया गया है. फिल्म के पहले हिस्से में एक शब्द को ‘कमर’ से बदला गया, जबकि इंटरवल के बाद ‘लंठ’ शब्द में बदलाव करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा एक जातिसूचक संदर्भ को भी संशोधित किया गया है.

35 सेकंड के इंटीमेट विजुअल्स हटे

सेंसर बोर्ड की कैंची केवल संवादों तक सीमित नहीं रही. फिल्म के दो इंटीमेट सीन्स एक पहले हिस्से में और दूसरा इंटरवल के बाद के विजुअल और साउंड में बदलाव किए गए. इन संशोधनों के बाद फिल्म से कुल 35 सेकंड के इंटीमेट विजुअल्स हटा दिए गए हैं.

3 घंटे से ज्यादा है फिल्म की लंबाई

सभी जरूरी बदलावों के बाद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला. सेंसर सर्टिफिकेट के अनुसार इसका रनटाइम 197.19 मिनट, यानी 3 घंटे 17 मिनट 19 सेकंड है.

4 सितंबर को होगी रिलीज

Mirzapur: The Movie 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रेया पिलगांवकर और श्वेता त्रिपाठी समेत कई कलाकार नजर आएंगे. रवि किशन भी अहम भूमिका में हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े पर्दे पर फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है.

 

  • TAGS
  • [post_tags]