Entertainment News: ओटीटी पर तहलका मचाने वाली वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के चौथे सीजन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सफलता के बाद मेकर्स ने सीरीज के अगले सीजन पर काम शुरू कर दिया है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने जुलाई में पुष्टि की थी कि ‘मिर्जापुर 4’ की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके प्रोडक्शन की टाइमलाइन 2027 की शुरुआत तक तय की जा सकती है।
फिर लौटेंगी गोलू गुप्ता
सीरीज में गोलू गुप्ता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी भी इस भूमिका में दोबारा लौटने के लिए उत्साहित हैं। उनका मानना है कि गोलू की कहानी में अभी कई ऐसे पहलू हैं, जिन्हें आगे दिखाया जा सकता है। किरदार ने अब तक जिन मुश्किल हालात, हिंसा और अपनों को खोने जैसे अनुभवों का सामना किया है, उनका असर उसके व्यक्तित्व पर किस तरह पड़ता है, यह आगे की कहानी का अहम हिस्सा हो सकता है।
स्क्रिप्टिंग पर चल रहा काम
निर्माता अब सीरीज के चौथे सीजन को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने वेरायटी इंडिया से बातचीत में बताया था कि नए सीजन की स्क्रिप्टिंग का काम जारी है। हालांकि, इसकी शूटिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी टाइमलाइन को फाइनल करने में अभी समय लग सकता है।
तीसरे सीजन से आगे बढ़ेगी कहानी
Mid-Day की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे सीजन की कहानी का ढांचा फिल्म के साथ ही तैयार किया गया था। अगले सीजन में कहानी वहीं से आगे बढ़ सकती है, जहां तीसरे सीजन का अंत हुआ था। फिलहाल, मेकर्स ने नए सीजन के प्लॉट, कलाकारों और शूटिंग शेड्यूल को लेकर डिटेल में जानकारी साझा नहीं की है।


