
नई दिल्ली. बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राजकपूर ने बहुत सारे कलाकारों को अपनी फिल्म में मौका दिया. उनकी फिल्मों के सीन अक्सर विवादों में रहते थे. सफेद साड़ी में अभिनेत्री के गानों की शूटिंग से उनका लगाव जगजाहिर है. एक कमसिन हसीना मंदाकिनी का करियर राज साहब की वजह से परवान चढ़ा. उनकी फिल्म में निभाया गया किरदार और पर्दे पर दिए गए बोल्ड सीन आज भी चर्चा में रहते हैं. राम तेरी गंगा मैली फिल्म में उन्होंने ब्रेस्टफीडिंग का सीन दिया था जिसे लेकर काफी ज्याद बवाल हुआ. इसके बारे में मंदाकिनी क्या सोचती है.
राज कपूर की ‘राम तेरी गंगा मैली’ ऐसी फिल्मों में शामिल है, जिसके कई सीन पर विवाद हुआ था. 1985 में रिलीज हुई इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातों-रात पहचान दिलाई थी. फिल्म में गंगा का किरदार निभाने वाली उनकी मासूमियत और खूबसूरती ने सबका दिल मोह लिया था. झरने के पानी में वो सिर्फ सफेद साड़ी पहनकर नहाती नजर आई थी. इससे भी ज्यादा चर्चा उनकी ट्रेन में बच्चे के ब्रेस्ट फीडिंग का सीन चर्चा में रहा था.
मंदाकिनी ने सीन पर क्या कहा
फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद हुआ था और इसे लेकर करीब चार दशक बाद मंदाकिनी खुल बात की थी. उन्होंने सारे विवादित सीन पर न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बात की थी. झरने वाले सीन और ट्रेन में बच्चे को दूध पिलाने वाले चर्चित सीन के बारे में बताया. मंदाकिनी ने कहा कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ की शूटिंग जब शुरू हुई तो वो महज 16 साल की थीं. वह फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं और इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ऐसे सीन देने को बाद इतना ज्यदा बवाल हो सकता है.
झरने के किनारे नहाने का सीन
फिल्म के गाने ‘तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें’ में मंदाकिनी सफेद साड़ी में झरने के नीचे नजर आई थीं. यह सीन आज भी किसी अभिनेत्री के शूट किए गए बोल्ड गीत में गिना जाता है. मंदाकिनी ने इसे लेकर बात करते हुए कहा था, राज कपूर ने शूटिंग से पहले उन्हें सीन के बारे में समझाया था. उनके मुताबिक राज कपूर का काम करने का तरीका बेहद सहज और नरम था. इसी वजह से उनको असहजता महसूस नहीं हुई. मंदाकिनी ने सीन को याद करते हुए कहा कि जब उन्हें लगा कि साड़ी कुछ ज्यादा पतली दिखाई दे रही है. इसे लेकर राज कपूर से बात की और साड़ी को डबल कर दिया गया.
ट्रेन वाले सीन पर भी दी सफाई
मंदाकिनी का ट्रेन में बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने वाले सीन पर भी काफी ज्यादा बवाल हुआ था. इसे लेकर उन्होंने कहा असल में तो उस सीन में ब्रेस्टफीडिंग नहीं हो रही थी. इसे ऐसे फिल्माया गया था कैमरे के एंगल से दर्शकों को ऐसा लगा कि मां अपने बच्चे को दूध पिला रही है. इस सीन के लिए उन्होंने एक लो-कट ड्रेस पहनी थी और बच्चे को अपने शरीर से सटाकर पकड़ा हुआ था. कैमरे का एंगल ही ऐसा था जिसकी वजह से फिल्म देखने वालों को पर्दे पर ऐसा लगा.

