Lock Upp 2: Apoorva Makhija या Shreya Kalra दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, कौन पड़ा किस पर भारी?

0
135

Lock Upp 2 | Shreya Kalra Vs Apoorva Makhija Net Worth: ओटीटी रियलिटी शो Lock Upp 2 के हालिया एपिसोड्स ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. इसकी सबसे बड़ी वजह कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा की एंट्री रही. शो में उनके आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदलता नजर आया. हालांकि, होस्ट फराह खान ने साफ किया कि अपूर्वा किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नहीं, बल्कि एक इन्फॉर्मर की भूमिका निभा रही हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेबाक बातों से कई प्रतिभागियों को असहज कर दिया है.

बेबाक अंदाज से बनीं Gen Z की पसंद

अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया की फेमस कंटेंट क्रिएटर, फैशन इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं. इंटरनेट पर उन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से पहचान मिली है. उनका बिना लाग-लपेट वाला अंदाज और खुलकर अपनी बात रखने की शैली युवाओं, खासकर Gen Z के बीच काफी पसंद की जाती है. इससे पहले भी वो अपने अलग अंदाज के कारण कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं और रियलिटी शो में उनकी मौजूदगी ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा दिया है.

नेटवर्थ को लेकर क्या बोली थीं अपूर्वा?

कुछ समय पहले अपूर्वा मखीजा की संपत्ति (Apoorva Makhija Net Worth) को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिनमें उनकी नेटवर्थ करीब 41 करोड़ रुपये बताई गई थी. हालांकि, उन्होंने खुद इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर वो 10 करोड़ रुपये भी कमा लें, तो आराम से रिटायर हो सकती हैं. उनके इस बयान के बाद माना गया कि उनकी वास्तविक संपत्ति रिपोर्ट्स में बताए गए आंकड़ों से कम हो सकती है.

श्रेया कालरा भी बनी हुई हैं चर्चा में

दूसरी ओर, श्रेया कालरा भी इन दिनों Lock Upp 2 की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं. शो के दौरान उनके कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. इस दौरान उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ ने सार्वजनिक रूप से उनका सपोर्ट किया. इससे पहले भी श्रेया एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में आई थीं, जिसमें वो अपने दोस्त के कंधों पर बैठकर डांस करती नजर आई थीं.

शो में शिल्पा शिंदे के साथ दिखी अच्छी बॉन्डिंग

Lock Upp 2 में श्रेया कालरा की शिल्पा शिंदे के साथ अच्छी दोस्ती देखने को मिली है. रियलिटी शोज के अलावा वो कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और पॉडकास्ट सहित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी वो कमाई करती हैं.

अपूर्वा और श्रेया की नेटवर्थ में कितना फर्क? (Apoorva Makhija Vs Shreya Kalra Net Worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेया कालरा की अनुमानित नेटवर्थ 1.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये (Shreya Kalra Net Worth) के बीच बताई जाती है. वहीं, अपूर्वा मखीजा की संपत्ति को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन खुद अपूर्वा इन रिपोर्ट्स पर सवाल उठा चुकी हैं. ऐसे में दोनों की कमाई और लोकप्रियता को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है.

  • TAGS
  • [post_tags]