Honebound: आॅस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड

0
1240
Honebound: आॅस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड
Honebound: आॅस्कर 2026 की रेस से बाहर हुई करण जौहर की फिल्म होमबाउंड

नॉमिनेशन लिस्ट में नहीं मिली जगह
Honebound, (आज समाज), मुंबई: 22 जनवरी की शाम द एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज की तरफ आॅस्कर 2026 की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई। भारत से होमबाउंड भी रेस में थी। हालांकि, ये फिल्म नॉमिनेशन लिस्ट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई और आॅस्कर जीतने की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले ये फिल्म इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में टॉप-15 फिल्मों में चुनी गई थी। उसके बाद से इस फिल्म से लोगों को और भी ज्यादा उम्मीदें थीं। हालांकि, ये फिल्म आॅस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हो पाई।

करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी होमबाउंड में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इस फिल्म को लोगों की तरफ से काफी सराहा गया। इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में जो 15 फिल्में चुनी गई थीं नॉमिनेशन में उनमें से पांच फिल्मों को जगह मिली हैं। उन फिल्मों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी नॉमिनेटेड पिक्चर्स

  • द सीक्रेट एजेंट- ब्राजिल
  • इट वॉज जस्ट एन एक्सीडेंट- फ्रांस
  • सेंटिमेंटल वैल्यूज- नॉर्वे
  • सिरात- स्पेन
  • द वॉइस आॅफ हिंद रजब- ट्यूनिशिया

टॉप- 15 में ये फिल्म भी थीं शामिल

अब देखना होगा कि पांच नॉमिनेटेड फिल्मों में से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड किस फिल्म के नाम होता है। होमबाउंड के अलावा जिन और फिल्मों ने टॉप- 15 में अपनी जगह पक्की थी, लेकिन नॉमिनेशन में जगह पक्की नहीं कर पाए, उनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

  • बेलेन- अर्जेंटीना
  • साउंड आॅफ फॉलिंग- जर्मनी
  • द प्रेसिडेंट्स केक- इराक
  • कोकुहो- जापान
  • आॅल दैट्स लेफ्ट आॅफ यू- जॉर्डन
  • पैलेस्टाइन 36- फिलिस्तीन
  • नो अदर चॉइस- साउथ कोरिया
  • लेट शिफ्ट- स्विट्जरलैंड
  • लेफ्ट हैंडेड गर्ल- ताइवान

कब होगा विनर का ऐलान?

द एकेडमी आॅफ मोशन पिक्चर आर्ट एंड साइंसेज की तरफ से 15 मार्च को विनर के नाम का ऐलान किया जाएगा। उस दिन पता चलेगा कि कौन सी फिल्म बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम कर पाती है। इसके अलावा उस दिन और बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस समेत और भी कई केटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]