Janhvi And Shahid Kapoor: एक साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में जान्हवी और शाहिद कपूर

0
237
Janhvi And Shahid Kapoor: एक साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में जान्हवी और शाहिद कपूर
Janhvi And Shahid Kapoor: एक साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में जान्हवी और शाहिद कपूर

एक रोमांटिक-कॉमेडी होगी फिल्म, अमित शर्मा करेंगे डायरेक्ट
Janhvi And Shahid Kapoor, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड में जब भी कोई नई फ्रेश जोड़ी बनने की खबर सामने आती है, तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाती है। कुछ ऐसा ही माहौल इन दिनों देखने को मिल रहा है, जहां दो अलग-अलग जनरेशन के पॉपुलर सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करने की तैयारी में हैं। बात हो रही है जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर की, जिनकी जोड़ी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दोनों एक्टर्स पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया है कि जाह्नवी कपूर जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक नई फिल्म में नजर आ सकती हैं। जिसे मशहूर डायरेक्टर अमित शर्मा डायरेक्ट करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक रोमांटिक-कॉमेडी होगी, जो मॉर्डन रिश्तों और इमोशन्स को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करेगी। खास बात ये है कि अगर ये प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो ये पहली बार होगा जब जाह्नवी और शाहिद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।

रिलेशनशिप जर्नी पर बेस्ड होगी फिल्म

यही वजह है कि इस जोड़ी को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाह्नवी इस फिल्म के लिए फीमेल लीड रोल को लेकर एडवांस बातचीत में हैं और मेकर्स भी इस नई जोड़ी को लेकर काफी पॉजिटिव हैं।

फिल्म की कहानी एक रिलेशनशिप जर्नी पर बेस्ड बताई जा रही है, जिसमें प्यार, कन्फ्यूजन और इमोशन्स को कॉमिक अंदाज में दिखाया जाएगा। साथ ही ये फिल्म यूथफुल अप्रोच के साथ आज के दौर के रिश्तों को दर्शाने की कोशिश करेगी।

शूटिंग को लेकर भी सामने आई खबर

वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहिद कपूर इन दिनों अपनी कई फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, वहीं जाह्नवी कपूर भी लगातार अलग-अलग फिल्मों में नजर आ रही हैं। ऐसे में दोनों का साथ आना एक बड़ा सिनेमाई सरप्राइज साबित हो सकता है।

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2026 के दूसरे हिस्से में शुरू हो सकती है, जब शाहिद अपने बाकी प्रोजेक्ट्स पूरे कर लेंगे। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर आॅफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, लेकिन खबरों ने अभी से ही इस फिल्म को चर्चा में ला दिया है।

ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

  • TAGS
  • [post_tags]