Hanuman Ansh Box Office Collection Day 26: नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के 26वें दिन फिल्म ने कमाई के मामले में यश की ‘टॉक्सिक’ को भी पीछे छोड़ दिया. खास बात यह है कि हिंदी भाषा में दोनों फिल्मों के कलेक्शन का अंतर काफी बड़ा रहा.
26वें दिन ‘हनुमान अंश’ की शानदार कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक, 1 सितंबर यानी मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक दिन में ही अपने बजट से चार गुना से ज्यादा कमाई कर ली.
वहीं करीब 500 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट वाली ‘टॉक्सिक’ ने अपने सातवें दिन भारत में 8.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह 1 सितंबर के आंकड़ों में दोनों फिल्मों के बीच 30 लाख रुपये का अंतर देखने को मिला.
हिंदी में ‘टॉक्सिक’ से 2.9 करोड़ आगे
शुरुआती दिनों में ‘हनुमान अंश’ को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी, लेकिन बाद में फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला. 1 सितंबर को इसका 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन पूरी तरह हिंदी भाषा से आया.
इसके मुकाबले ‘टॉक्सिक’ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं को मिलाकर 8.20 करोड़ रुपये कमाए. इनमें हिंदी से फिल्म की कमाई सिर्फ 5.60 करोड़ रुपये रही. यानी केवल हिंदी कलेक्शन की तुलना करें तो ‘हनुमान अंश’ ने ‘टॉक्सिक’ से 2.9 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए.
‘हनुमान अंश’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘हनुमान अंश’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 26 दिनों में फिल्म ने भारत में अब तक 63.82 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका नेट कलेक्शन 54.13 करोड़ रुपये बताया गया है. कम बजट में फिल्म की यह कमाई इसे बॉक्स ऑफिस की सफल फिल्मों में शामिल करती है.


