Fatima Sana Shaikh: समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा बेस्ट ट्रैवल बडी?

0
211
Fatima Sana Shaikh: समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा बेस्ट ट्रैवल बडी?
Fatima Sana Shaikh: समंदर किनारे बिकिनी में फातिमा सना शेख का ग्लैमरस अंदाज, किसे कहा बेस्ट ट्रैवल बडी?

फैंस को काफी पसंद आया एक्ट्रेस का ये अवतार
Fatima Sana Shaikh, (आज समाज), मुंबई: समंदर किनारे बिकिनी में नजर आई फातिमा सना शेख की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने बीच वेकेशन के दौरान अपने ग्लैमरस अंदाज की झलक दिखाई, जहां वो रिलैक्स मूड में पोज देती दिखीं और उनकी तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगीं।

फातिमा सना शेख ने इन तस्वीरों में सुकून भरे वेकेशन का आनंद लेते हुए अपना कॉन्फिडेंट अंदाज दिखाया, खुले आसमान और नीले समंदर के बीच उनका ग्लैमरस लुक चर्चा में रहा। वहीं फैंस ने उनके इस स्टाइल को काफी पसंद किया और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बौछार देखने को मिली।

मुझे खुश करना बहुत आसान है

तस्वीरों में फातिमा का बीच फैशन भी खास नजर आया, जहां उन्होंने बिकिनी लुक के साथ कंफर्टेबल अंदाज में पोज दिए, एक्ट्रेस का ये अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से शेयर की जाने लगीं, जिससे उनका वेकेशन लुक सुर्खियों में आ गया। इस दौरान एक्ट्रेस के पोस्ट का कैप्शन भी लोगों के बीच चर्चा में आ रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने लिखा है, मुझे खुश करना बहुत आसान है, मुझे बस बीच या पहाड़ों पर ले चलो और कुछ नहीं चाहिए।

अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं एक्ट्रेस

साथ ही एक्ट्रेस ने अपने बेस्ट ट्रैवल बडी का भी जिक्र किया है, उन्होंने लिखा है कि बिजली से बेहतर कोई ट्रैवल बडी नहीं है। बता दें, कि बिजली एक्ट्रेस के प्यारे पेट डॉग का नाम है, जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है।

फातिमा सना शेख अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं और इससे पहले भी उनके फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, कई बार उनके आउटफिट्स को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा कॉन्फिडेंस के साथ अपनी पसंद को बरकरार रखा।

ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर