Drishyam 3 Starcast Fees: ‘दृश्यम 3’ के लिए अजय देवगन ने वसूले करोड़ों, जानें अन्य कास्ट का हाल

0
98

Drishyam 3 Starcast Fees: दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है. अभिषेक पाठक के निर्देशन में तैयार हो रही यह चर्चित फ्रेंचाइजी अपनी तीसरी और अंतिम कड़ी के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने की तैयारी में है. फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन अपने लोकप्रिय किरदार विजय सलगांवकर के रूप में नजर आएंगे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सस्पेंस-थ्रिलर के लिए अजय देवगन को करीब 18 से 22 करोड़ रुपये की फीस मिली है. ऐसे में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट को मिलने वाली रकम भी चर्चा का विषय बनी हुई है. टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में कलाकारों की फीस से जुड़ी जानकारी सामने आई है.

श्रिया सरन को मिले इतने करोड़

विजय सलगांवकर की पत्नी नंदिनी के किरदार में श्रिया सरन की वापसी हो रही है. पिछली दोनों फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभाव छोड़ने वाली श्रिया को तीसरे भाग के लिए कथित तौर पर 1 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच फीस दी गई है.

तब्बू की फीस भी करोड़ों में

मीरा देशमुख के दमदार किरदार में तब्बू एक बार फिर कहानी को मजबूती देती दिखाई देंगी. रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने उनके लिए 2.5 करोड़ से 3.5 करोड़ रुपये के बीच रकम तय की है.

इशिता दत्ता और रजत कपूर की फीस

अंजू सलगांवकर की भूमिका निभाने वाली इशिता दत्ता को कथित तौर पर 50 से 80 लाख रुपये मिले हैं. वहीं मीरा देशमुख के पति महेश देशमुख का किरदार निभाने वाले रजत कपूर की फीस 40 से 70 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है.

प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री

इस बार फिल्म में प्रकाश राज और जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार भी शामिल हैं. प्रकाश राज इंद्रजीत शेट्टी, जबकि जयदीप अहलावत राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे. हालांकि, दोनों की फीस को लेकर अभी सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं.

 

  • TAGS
  • [post_tags]