Bollywood Most Dangerous Villain: 50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

0
103
Bollywood Most Dangerous Villain: 50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें
Bollywood Most Dangerous Villain: 50 दिनों तक शरीर पर नहीं डाली पानी की एक बूंद, खूंखार विलेन बनने के लिए इस एक्टर ने पार की थीं सारी हदें

एक्टर मुकेश तिवारी ने चाइना गेट में प्ले किया था विलेन का रोल
Bollywood Most Dangerous Villain, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड में कई सारे ऐसे एक्टर्स रहे हैं जिन्होंने विलेन के रोल्स से लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया। इस लिस्ट में प्राण से लेकर अमरीश पुरी का नाम शामिल है। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी कैरेक्टर एक्टर्स नजर आए जिन्होंने कुछ फिल्मों में ही विलेन का रोल किया लेकिन एक ही रोल से दहशत फैला दी। ऐसा ही कुछ साल 1998 में आई राजकुमार संतोषी की फिल्म चाइना गेट के साथ देखने को मिला था। ये एक वॉर के बैकड्रॉप पर बनी मल्टीस्टारर क्राइम-ड्रामा फिल्म थी।

इस फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, कुलभूषण खरबंदा, ममता कुल्कर्णी, अंजान श्रीवास्तव, इला अरुण और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म में लीड विलेन का रोल वसेर्टाइल एक्टर मुकेश तिवारी ने प्ले किया था। एक्टर ने इस रोल को अपनी डेडिकेशन और लाजवाब एक्टिंग से खौफजदा भी बनाया और यादगार भी। भले ही ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर नहीं चली थी लेकिन आज भी इस मूवी के विलेन और इसकी कास्ट की बातें होती हैं।

जगीरा का रोल किया था प्ले

फिल्म में मुकेश तिवारी ने जगीरा का रोल प्ले किया था जो एक खूंखार डाकू रहता है और अपनी निर्दीयता के लिए जाना जाता है। ताज्जुब की बात तो ये थी कि ये उनके करियर का पहला रोल था। और उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को चौंका दिया था। फिल्म में वे एक दर्जन से ज्यादा सितारों पर अकेले भारी पड़ गए थे। लेकिन इस रोल के लिए उन्होंने तैयारी भी बहुत की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जगीरा का रोल ऐसा था जिसके लिए एक्टर को थोड़ा बेतरतीब और इनडीसेंट दिखना था। अपने रोल में ढलने के लिए मुकेश तिवारी ने 50 दिनों तक पानी की एक बूंद भी अपने ऊपर नहीं पड़ने दी थी और नहाया ही नहीं था।

20 करोड़ रुपए में बनीं थी फिल्म

इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। फिल्म उस समय के हिसाब से बहुत भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये के आसपास का था लेकिन फिल्म की कमाई उतनी नहीं हो सकी थी। हालांकि बाद में जब ये फिल्म टीवी पर आई तो इसे काफी पसंद भी किया गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो मुकेश तिवारी अभी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और कई फिल्मों में अब भी नजर आते हैं। वे अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल का भी हिस्सा हैं। वहीं अजय देवगन की गंगाजल मूवी में भी उनके अभिनय की काफी प्रशंसा की गई थी।

ये भी पढ़ें: कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

  • TAGS
  • [post_tags]