आज भी फैंस के दिलों में बसा हुआ है वेरोनिका का किरदार
Cocktail 2 Update, (आज समाज), मुंबई: बॉलीवुड में जब भी किसी आइकॉनिक किरदार की वापसी की खबर आती है, तो फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। कुछ ऐसा ही माहौल इन दिनों उस वक्त देखने को मिला, जब खबर सामने आई कि दीपिका पादुकोण एक बार फिर अपने सुपरहिट किरदार वेरोनिका के रूप में नजर आ सकती हैं।
जैसे ही ये चर्चा सोशल मीडिया पर शुरू हुई, फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गई और कॉकटेल 2 को लेकर एक्साइटमेंट अचानक बढ़ गई। साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में दीपिका पादुकोण के किरदरा वेरोनिका को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में सैफ अली खान और डायना पेंटी शामिल थे।
अब इतने सालों के बाद फिल्म का सीक्वल बन रहा है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होने वाली है, फिल्म की रिलीज से पहले ही इससे जुड़ी कीस खबर सामने आ रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका का कैमियो हो सकता है।
आॅफिशियल कंफर्मेशन नहीं
दरअसल, आॅनलाइन चल रही चर्चाओं के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में वेरोनिका के तौर पर कैमियो करती दिख सकती हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें इस रोल के लिए बार-बार रिक्वेस्ट किया गया और उन्होंने अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर ली है। हालांकि, फिल्ममेकर्स की ओर से अभी तक कोई आॅफिशियल कंफर्मेशन नहीं की गई है, लेकिन सिर्फ इस खबर ने ही फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा छेड़ दी है।
दिख सकती है वेरोनिका की झलक
कॉकटेल में दीपिका का वेरोनिका वाला अवतार बेहद बेबाक और स्टाइलिश था, जिसने उनके करियर को नई पहचान दी थी। यही वजह है कि फैंस इस किरदार को आज भी उनकी सबसे यादगार परफॉर्मेंस में गिनते हैं। अब जब कॉकटेल 2 की तैयारी चल रही है और नई स्टारकास्ट के साथ फिल्म रिलीज की ओर बढ़ रही है, तो दीपिका की एंट्री की खबर ने फिल्म के प्रति दिलचस्पी और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में नई कहानी और नए किरदार होंगे, लेकिन वेरोनिका की झलक पुरानी फिल्म की याद दिला सकती है।
कई बार किया गया है रिक्वेस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट की पोस्ट के मुताबिक, दीपिका को कुछ दिन पहले मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के आॅफिस में देखा गया था, खबरों के मुताबिक, उन्हें मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग पौराणिक फिल्म महावतार में विकी कौशल के साथ लीड रोल निभाने के लिए कॉन्टैक्ट किया गया था।
हालांकि,एक दूसरे पोस्ट में ये दावा किया गया है कि एक्ट्रेस से कॉकटेल के सीक्वल में वेरोनिका के किरदार में नजर आने के लिए रिक्वेस्ट किया गया है, उन्होंने हां कर दी है।
फैंस बोले-
सोशल मीडिया पर कई फैंस ने लिखा कि अगर वेरोनिका की वापसी होती है, तो फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाएगा। कुछ यूजर्स ने तो यह भी कहा कि कॉकटेल की असली पहचान ही दीपिका का किरदार था और उनकी मौजूदगी सीक्वल को खास बना सकती है। वहीं कुछ लोगों ने इसे सरप्राइज एंट्री बताया, जो फिल्म के लिए बड़ा हाइलाइट साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर


