14 साल की उम्र में शुरू किया था मॉडलिंग का सफर, आज करोड़ों की मालकिन हैं Katrina Kaif, जानें उनकी Net Worth

0
201
katrina kaif
katrina kaif net worth

Katrina Kaif Net Worth: बॉलीवुड की सबसे सफल और चर्चित एक्ट्रेस में शामिल कैटरीना कैफ ने अपने दमदार एक्टिंग, मेहनत और लगातार हिट फिल्मों के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कैटरीना आज सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सफल बिजनेसवुमन के रूप में भी जानी जाती हैं. उनका ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty ने भी उन्हें बड़ी व्यावसायिक सफलता दिलाई है. जन्मदिन के इस खास मौके पर जानते हैं कैटरीना कैफ की नेट वर्थ, करियर और लग्जरी लाइफस्टाइल से जुड़ी खास बातें.

Katrina Kaif की कुल संपत्ति (Katrina Kaif Net Worth)

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना कैफ की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 263 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और अन्य निवेशों के जरिए उन्होंने वर्षों में शानदार दौलत अर्जित की है.

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर

कैटरीना कैफ ने महज 14 साल की उम्र में लंदन में मॉडलिंग शुरू की थी. इसके बाद उन्होंने साल 2003 में फिल्म Boom से बॉलीवुड में कदम रखा. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन साल 2005 में रिलीज हुई Maine Pyaar Kyun Kiya? ने उनके करियर को नई दिशा दी. इस फिल्म में सलमान खान और सुष्मिता सेन के साथ उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया.

इसके बाद कैटरीना ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में अपनी जगह बनाई. उनकी चर्चित फिल्मों में Namastey London, Welcome, Race, Singh Is Kinng, Zindagi Na Milegi Dobara जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

Kay Beauty से बनाई अलग पहचान

फिल्मी दुनिया में सफलता हासिल करने के बाद कैटरीना कैफ ने साल 2019 में अपना ब्यूटी ब्रांड Kay Beauty लॉन्च किया. ये ब्रांड खासतौर पर भारतीय स्किन टोन और जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. आज Kay Beauty देश के तेजी से बढ़ते सेलिब्रिटी ब्यूटी ब्रांड्स में गिना जाता है और इसकी सफलता ने कैटरीना की कमाई में भी अहम योगदान दिया है.

लग्जरी कारों का कलेक्शन

कैटरीना कैफ और उनके पति विक्की कौशल के पास कई लग्जरी कारें हैं. उनके गैराज में Range Rover Autobiography LWB, Range Rover Vogue, Mercedes-Benz GLE, Audi Q7 और BMW 5 GT जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद इस कपल ने करीब 3.20 करोड़ रुपये कीमत वाली Lexus LM350h 4S भी खरीदी है.

  • TAGS
  • [post_tags]