Bigg Boss 20: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार जन्नत जुबैर अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अली गोनी के साथ कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ का नया सीजन अपने नाम किया. इसके अलावा वो अपनी दोस्त शिवांगी जोशी को सपोर्ट करने ‘लॉकअप 2’ में भी पहुंची थीं, जहां उन्होंने उन्हें बाहर की दुनिया से जुड़ी कई बातें बताईं.
अब जन्नत जुबैर ने शिवांगी जोशी के साथ अपनी बॉन्डिंग और रियलिटी शो के अनुभव को लेकर खुलकर बात की है. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने की खबरों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.
‘बिग बॉस 20’ में जाने पर जन्नत ने कही ये बात
हर साल ‘बिग बॉस’ का नया सीजन खत्म होते ही अगले सीजन को लेकर चर्चाएं शुरू हो जाती हैं. हाल ही में मेकर्स ने सलमान खान के साथ शो का प्रोमो जारी कर नए सीजन की घोषणा कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘बिग बॉस 20’ 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा.
जब जन्नत जुबैर से पूछा गया कि क्या वो आने वाले समय में किसी कैप्टिव रियलिटी शो या ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस’ एक बड़ा और आइकॉनिक शो है, लेकिन फिलहाल वो इसके लिए तैयार नहीं हैं. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि भविष्य में वो इस तरह के फॉर्मेट का हिस्सा बनना चाहेंगी.
शिवांगी जोशी को बाहर की सच्चाई बताना क्यों जरूरी लगा?
जन्नत जुबैर ने ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी जोशी से मुलाकात के बारे में बात करते हुए बताया कि कैप्टिव रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स लंबे समय तक बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे रहते हैं. उन्हें ये जानकारी नहीं होती कि बाहर उनके बारे में क्या दिखाया जा रहा है और दर्शक किस नजरिए से उन्हें देख रहे हैं.
जन्नत ने कहा कि शो में मौजूद लोगों को सिर्फ कुछ चुनिंदा हिस्से ही देखने को मिलते हैं, जबकि असल में वहां 24 घंटे की रिकॉर्डिंग होती है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स को ये समझना जरूरी होता है कि उनकी छवि बाहर किस तरह दिखाई जा रही है.


