Thalapathy Vijay-Trisha: तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे थलपति विजय

0
398
Thalapathy Vijay-Trisha: तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे थलपति विजय
Thalapathy Vijay-Trisha: तलाक की खबरों के बीच तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे थलपति विजय

एलिमनी के तौर पर पत्नी को 250 करोड़ रुपए दे सकते हैं विजय
Thalapathy Vijay-Trisha, (आज समाज), मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय अपनी अटकी हुई फिल्म को लेकर पहले ही काफी चर्चा में थे। पर यहां जन नायगन का पूरा मसला सुलझा भी नहीं था और उनके लिए एक और मुसीबत खड़ी हो गई। उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। 27 साल की शादी को तोड़ने से पहले विजय की पत्नी ने इसे सुलझाने की कोशिश की।

पर मामला नहीं सुलझा, तो वो कोर्ट पहुंच गई। रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि वो पत्नी को एलिमनी के तौर पर 250 करोड़ रुपये दे सकते हैं। हालांकि, एक्टर की पत्नी ने इस तलाक के पीछे की वजह विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया है। जबसे यह खबर आई है, तबसे सोशल मीडिया पर एक्टर का नाम साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। तलाक की खबरों के बीच दोनों एक शादी में पहुंचे, तो लोग गुस्से में आ गए।

1999 में की थी संगीता से शादी

दरअसल थलपति विजय की लव स्टोरी काफी फिल्मी रही है। जब पूवे उनक्कागा की सफलता के बाद वो अगली फिल्म का शूट कर रहे थे। चेन्नई फिल्म में सिटी में विजय के पास उनकी एक फैन पहुंच जाती है और उनकी खूब तारीफ करती है। वो श्रीलंका के तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी हैं, जो उस वक्त यूके में रहती थीं।

कुछ वक्त बाद संगीता यानी विजय ने अपनी फैन को घर बुलाया, ताकी परिवार से मिला सके। हालांकि, दोनों ने परिवार की तरफ से मिले रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया। जिसके बाद 25 अगस्त, 1999 में शादी कर ली। जो रिश्ता अब तलाक तक पहुंच गया है, पर वजह तृषा को बताया जा रहा है।

शादी में साथ-साथ पहुंचे विजय और तृषा

थलपति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें वो तृषा कृष्णन के साथ वेडिंग रिसेप्शन अटेंड करने पहुंचे हुए थे। एक्टर के तलाक की खबरों के बीच इस वीडियो में दोनों को साथ देखकर लोग बुरी तरह भड़क गए हैं। दोनों ट्रेडिशनल कपड़ों में बहुत खूबसूरत लग रहे थे।

वीडियो में विजय फूलों का गुलदस्ता पकड़े हुए थे, जबकि तृषा उनके पीछे-पीछे कार से उतर रही थीं। दरअसल दोनों स्टार्स साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जबकि, एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर भी विजय के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। खासकर उनके सभी जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर खास तरह से विश किया है।

ये भी पढ़ें: कृति सेनन संग छिड़ी ‘कोल्ड वॉर’ की खबरों पर भड़कीं यामी गौतम

  • TAGS
  • [post_tags]