Alpha Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा

0
97
Alpha Box Office Collection Day 2
Alpha Box Office Collection Day 2: अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा

Alpha Box Office Collection Day 2, (आज समाज) एंटरटेनमेंट डेस्क: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की कमाई में शनिवार को दूसरे दिन  20 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई। ओपनिंग-डे पर शुकव्रार को घरेलू बाजार में फिल्म का कलेक्शन 24 करोड़ रुपए के ग्रॉस मार्क को पार कर गया, जबकि दुनिया भर में फिल्म ने 37 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की। इस रफ़्तार और रविवार को होने वाली बढ़त को देखते हुए, फिल्म अपने ओपनिंग वीकेंड के आखिर तक 45 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने की उम्मीद कर रही है।

शनिवार को 6,882 शो में 11.25  करोड़ कमाए 

‘अल्फा’तीन जुलाई शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें आलिया के साथ शरवरी भी मुख्य भूमिका में हैं और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है। फिल्म बॉक्स आफिस पर पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म ने शनिवार को 6,882 शो में 11.25  करोड़ की कमाई की। यह शुक्रवार के 9.25 करोड़ के नेट कलेक्शन से 21.6% ज़्यादा है। इन नए आंकड़ों के साथ, ‘अल्फा’ का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 24.60 करोड़ और नेट कमाई 20.50 करोड़ हो गई है।

दूसरे दिन ओवरसीज़ कलेक्शन 7 करोड़  

ओवरसीज़ कलेक्शन की बात करें तो, फ़िल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13 करोड़ हो गया। इस वजह से ‘अल्फा’ की दुनिया भर में कुल कमाई 37.60 करोड़ रुपये हो गई है। शनिवार, 4 जुलाई 2026 को ‘अल्फा’ की कुल ऑक्यूपेंसी रेट 26.29 प्रतिशत रही। यह कल की 20.40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रेट से ज़्यादा है। अगर इसे विस्तार से देखें, तो सुबह के शो में 9.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, जो दोपहर में बढ़कर 22.31 प्रतिशत हो गई। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ा, ग्राफ में पॉज़िटिव बदलाव दिखे और शाम के शो में 29.46 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। इसके अलावा, रात के शो में सबसे ज़्यादा 43.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

विज़ुअल नज़ारों ने किया फ़ैन्स को प्रभावित 

‘अल्फा’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके विज़ुअल नज़ारों ने फ़ैन्स को प्रभावित किया है। दिलचस्प बात यह है कि जिस चीज़ ने सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा वह है एक जासूसी ड्रामा के केंद्र में दो महिलाओं का होना। करीना कपूर खान को भी महिला कलाकारों को कमान संभालते हुए देखना अच्छा लगा। इसलिए, एक इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए करीना ने कहा, कमाल कर दिया @aliaabhatt @sharvari। एक्शन फ़िल्म में महिलाओं को मुख्य भूमिका में देखना अच्छा लगता है। गर्ल पावर को सलाम।

यह भी पढ़ें : Alpha Box Office Day 1: करोड़ों के बजट पर भारी पड़ी कमजोर ओपनिंग, पहले दिन ही लड़खड़ाई ‘अल्फा’