
- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने किया था इस्लाम से बर्खास्त करने का दावा
- फैजान ने कहा था, उर्फी को इस्लाम से निकाल दिया है, अब गीता भारद्वाज वह कहलाएंगी
Entertainment, Aaj Samaj Desk: हाल ही में अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social media influencer) उर्फी जावेद को मस्लिम समाज से बाहर करने की खबरें सामने आई थी और इस मामले में अब अक्सर सुर्खियों में रहने वाली इस अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह किसी धर्म को नहीं मानती हैं।
यह भी पढ़ें : Grammy Awards 2026: एक फरवरी रविवार को टेलीकास्ट होंगे 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स
उर्फी ने रिपोर्टों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया
बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने बीते कल शनिवार को उर्फी को इस्लाम से बर्खास्त करने का दावा किया था। उसने कहा था कि उर्फी को मुस्लिम सोसायटी से बाहर कर दिया गया है और अब उनका नाम गीता भारद्वाज रखा जाए। इसके बाद उर्फी ने इस सफाई दी और उन्हें इस्लाम से बाहर करने की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
मैं नास्तिक हूं, मैं किसी धर्म को नहीं मानती
अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने पहले ही स्वंय इस्लाम को छोड़ दिया था और अब यह सब कौन क्या उन्हें बना रहा है?’ उर्फी ने अपना नाम गीता भारद्वाज रखे जाने पर कहा, यह किसने कहा ये? उन्होंने ऐसी रिपोर्टों को खारिज कर दिया है और कहा कि कुछ लोग खुद ही इस तरह की आधारहीन रिपोर्टें चला रहे हैं। एक्सट्रेस ने कहा, मैं नास्तिक हूं और मैं किसी धर्म को नहीं मानती।
बार-बार मुस्लिम समाज का अपमान करने का आरोप
ेउर्फी ने कहा, जिस जगह पर में हंू ही नहीं,वहां से कोई मुझे कैसे निकालेगा यानी मैं हंू ही नास्तिक तो मुझे कोई कहां से निकालेगा। फैजान अंसारी ने शनिवार को सोशल मीडियास पर एक वीडिया साझा करके उर्फी इस्लाम से बाहर करने व उन्हें गीता भारद्वाज कहने की बात कही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्फी लगातार मुस्लिम समाज का अपमान करती है इसलिए मुसलमानों उन्हें समुदाय से बाहर करने का फैसला किया है।
पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया
वीडियो में फैजान अंसारी ने कहा, हैलो गाइज, एक लड़की भारत ही नहीं, पूरे विश्व मुस्लिमों का नाम खराब कर रही है। वह कहती है कि वह कुरान व इस्लाम में भरोसा नहीं करती। फैजान ने कहा, उसका नाम अब तक मुस्लिम था -उर्फी जावेद और वह लड़की अच्छी नहीं है। उसने पूरी दुनिया में मुसलमानों का नाम खराब किया है, इसलिए मुस्लिम समाज का हर व्यक्ति उसे गाली देता है। अब हम मुसलमानों न ेनिर्णय लिया है कि उर्फी को इस्लाम से निकाल दिया जाए।
उर्फी अब मुस्लिम नहीं, गीता भारद्वाज : फैजान
फैजान ने यह भी बताया कि उन्होंने आॅल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी के प्रमुख मौलाना को पत्र लिखकर अनुमति नहीं ली। मैंने उन्हें सूचित किया है कि उर्फी जावेद अब मुस्लिम नहीं है। उसका मुस्लिम समुदाय से कोई लेना-देना नहीं है और उसका नया नाम गीता भारद्वाज है। फैजान ने कहा, मैं इसे सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर रहा हूं ताकि सबको पता चले कि उर्फी जावेद अब मुस्लिम नहीं है। उसका नाम गीता भारद्वाज है।
यह भी पढ़ें : Aishwarya Rajesh Harassed: शुरुआती करियर में हुआ शोषण? ऐश्वर्या राजेश ने बताया फोटोग्राफर की शर्मनाक हरकत

