Entertainment News: फैन की इस हरकत से एक्ट्रेस रचिता राम हुईं शर्म से लाल, देखें वीडियो

0
107

Entertainment News: कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक अजीब वाकया हुआ। रचिता राम के साथ सेल्फी लेने के बाद एक फैन ने उनसे कुछ कहा और फिर उनका गाल पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोग फैन की हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। कई नेटिजंस फैन के बर्ताव को पर्सनल स्पेस में दखल बता रहे हैं, जबकि रचिता राम ने हालात को समझदारी के साथ संभाला और फैन का बचाव किया।

नेटिजंस ने जताई नाराजगी

रचिता राम अपने 33वें जन्मदिन में अपने घर के बाहर फैंस से मिल रही थीं। तभी एक रोमांचित फैन ने अचानक उनके दोनों गाल पकड़कर दबाए और भीड़ में गायब हो गया। फैन की हरकत पर लोग गुस्सा जता रहे हैं और कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं। वे इसे उत्पीड़न और पर्सनल स्पेस का उल्लंघन बता रहे हैं। वे फीमेल एक्टर्स के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, मगर रचिता राम का घटना पर रिएक्शन एकदम उलट है।

रचिता राम ने किया फैन का बचाव

वहीं, रचिता राम ने फैन का बचाव किया और कहा कि वे फैन को बुरा-भला न कहें। उन्होंने साफ किया कि उन्हें यह गलत या बुरा बर्ताव नहीं लगा। उन्होंने कहा कि फैन उनके पास सच्चे प्यार और स्नेह के साथ आया था, ठीक वैसे ही जैसे कोई प्यार से किसी बच्चे के गाल नोचता है।

एक्सट्रेस का विवादों से पुराना नाता

रचिता राम ने पहले भी अपने बयान और फिल्मों से ध्यान खींचा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म लव यू रचू की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपोर्टर्स ने एक्ट्रेस से इंटीमेट सीन्स में उनकी परफॉर्मेंस पर बार-बार सवाल किए। ​​उन्होंने जब रिपोर्टर से पलटकर पूछा कि लोग अपनी शादी की रात क्या करते हैं, तो उन्हें कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी, कानूनी धमकियां मिलीं। उन्हें माफी मांगने के लिए कहा गया।

  • TAGS
  • [post_tags]