Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: गौरी स्प्रैट संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान

0
248
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने गौरी स्प्रैट और आमिर खान को ढेरों शुभकामनाएं दीं।
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: टीवी और बॉलीवुड के कई सितारों ने गौरी स्प्रैट और आमिर खान को ढेरों शुभकामनाएं दीं।

आमिर ने 61 की उम्र में तीसरी शादी की है
Aamir Khan Gauri Spratt Wedding, (आज समाज), मुंबई: आमिर खान और गौरी स्प्रैट आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। आमिर खान ने 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचा ली। दोनों की शादी घर पर ही हुई। कपल ने रजिस्टर मैरिज की है।

रविवार को दोपहर करीब 12:45 बजे एक निजी समारोह में शादी के कागजात पर दस्तखत किए। यह समारोह उनके करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान गौरी स्प्रैट का बेटा भी दोनों के साथ खड़ा रहा। शादी के बाद आमिर और गौरी दोनों ही भावुक हो गए। उनकी आंखें छलक उठीं।

उद्योगपति मुकेश अंबानी भी हुए शादी में शामिल

आमिर की शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर समेत करीबी लोग और परिवार के सदस्य ही पहुंचे। जब आमिर और गौरी शादी के पेपर पर साइन कर रहे थे, उस समय गौरी की पहली शादी से बेटा और आमिर की दूसरी शादी से बेटे आजाद भी मौजूद थे। इस दौरान आजाद ने आमिर की रिंग का बॉक्स, जबकि गौरी के बेटे ने उनकी रिंग का बॉक्स पकड़ा था।

गौरी से 13 साल बड़े है आमिर

आपको बात दें कि आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को हुआ था। इसके मुताबिक, उनकी उम्र 61 साल है। वहीं, गौरी स्प्रैट का जन्म 21 अगस्त 1978 को हुआ था और उनकी उम्र 47 साल है। दोनों के बीच 13 वर्ष का ऐजगप है। आमिर के तीन बच्चे- जुनैद खान, आयरा खान और आजाद राव खान है। गौरी का एक बेटा है।

आमिर खान-गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात

बता दें, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी। लेकिन तब आमिर और गौरी के बीच रोमांस या फ्रेंडशिप जैसा कुछ नहीं था। साल 2024 में ही आमिर के चचेरे भाई नुजहत खान के जरिए बेंगलुरु में दोनों की फिर से मुलाकात हुई। इसके बाद एक साल तक डेटिंग चली। इस डेटिंग के बाद आमिर गौरी को अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया।

ये भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने समुद्र किनारे बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

  • TAGS
  • [post_tags]