Ramayan Dipika Chikhalia Fees: 39 साल पहले आई रामायण से दीपिका चिखलिया ने जीता था लोगों का दिल, ली थी साई पल्लवी से 60 गुना कम फीस

0
287
Ramayan Dipika Chikhalia Fees: 39 साल पहले आई रामायण से दीपिका चिखलिया ने जीता था लोगों का दिल, ली थी साई पल्लवी से 60 गुना कम फीस
Ramayan Dipika Chikhalia Fees: 39 साल पहले आई रामायण से दीपिका चिखलिया ने जीता था लोगों का दिल, ली थी साई पल्लवी से 60 गुना कम फीस

फिल्म का एक पार्ट दीवाली पर होगी रिलीज
Ramayan Dipika Chikhalia Fees, (आज समाज), मुंबई: इस साल कई कमाल की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिनमें से एक नाम नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण है। ये फिल्म काफी ग्रैंड लेवल का प्रोजेक्ट है, जिसमें कई बड़े सितारे शामिल हैं। ये फिल्म दो पार्ट में तैयार हो रही है, जिसका एक पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होने वाला है, तो वहीं दूसरा पार्ट 2027 में दस्तक देगा। फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी भगवान राम और माता सीता के किरदार में नजर आने वाले हैं। रामायण की कास्ट की फीस भी काफी चर्चा बटोर रही है।

4000 करोड़ रुपए के मेगा बजट में तैयार हो रही है फिल्म

रणबीर कपूर स्टारर रामायण को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है, बताया जा रहा है ये फिल्म 4000 करोड़ रुपए के मेगा बजट पर तैयार हो रही है। फिल्म की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से इसका कंपेरिजन रामानंद सागर की रामायण से किया जाने लगा है। दरअसल, 39 साल पहले आई रामायण को लोगों ने खूब पसंद किया था। कहानी के साथ ही साथ लोगों को इसमें शामिल किरदार भी खूब पसंद आए थे।

60 गुना कम थी फीस

तुलना अब किरदारों से इसके फीस तक भी पहुंच गई है, जिसमें साई पल्लवी और दीपिका चिखलिया की बात की जा रही है। दरअसल, जानकारी के मुताबिक, दीपिका चिखलिया ने माता सिता के रोल के लिए जो फीस ली थी, वो अब के समय में माता सीता के किरदार की फीस से लगभग 60 गुना कम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण फिल्म के लिए साई पल्लवी को 12 करोड़ रुपए मिल रहे हैं, तो वहीं दीपिका को रामायण के लिए 20 लाख रुपए मिले थे।

घर-घर मिली थी पहचान

दीपिका को माता सीता के रूप में घर-घर पहचान मिली थी, आज भी लोगों को माता सीता के किरदार में दीपिका का ही ध्यान आता है। रामानंद सागर के रामायण की बात की जाए, तो उसका बजट ही 9 करोड़ रुपये था। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म की बात करें, तो इसमें साउथ सुपरस्टार यश रावण का रोल निभाते नजर आएंगे। वहीं इस फिल्म में सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रवि दुबे जैसे और भी कमाल के कलाकार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

  • TAGS
  • [post_tags]