सुधा चंद्रन और रश्मि देसाई की होगी Naagin 6 में New Entry

0
538
Naagin 6 में New Entry
Naagin 6 में New Entry

Naagin 6 में New Entry

आज समाज डिजिटल, मुंबई :

Naagin 6 में New Entry : टीवी जगत के सबसे मशहूर शोज में से एक ‘नागिन’ का 6वां सीजन (Naagin 6) शुरू हो चुका है। टीवी शो ने आते ही TRP की टॉप 10 लिस्ट में जगह बनाई है। एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी शो को नंबर 1 बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसलिए अब इस शो में एक और दमदार ट्विस्ट आने वाला है। मशहूर डांसर और एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) एकता कपूर की ‘नागिन 6’ (Naagin 6) का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने रोल को लेकर खुलासा किया है।

कैमियो एंट्री को लेकर हैं एक्साइटेड

Naagin 6 New Entry
Naagin 6 New Entry

दरअसल, एक्ट्रेस सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) लोकप्रिय फैंटेसी टीवी शो के पहले तीन सीजन का हिस्सा रही थीं। शो का हिस्सा बनने से पहले एक्ट्रेस इस नए सीजन में अपनी विशेष कैमियो एंट्री को लेकर उत्साहित हैं। इसलिए अब उन्होंने अपने इस रोल को लेकर भी खुलकर बात की है।

इस किरदार से मचाएंगी धमाल

सुधा चंद्रन (Sudha Chandran) कहती है, ‘मैं सीमा की भूमिका निभा रही हूं। वह नायक की मां है। हालांकि वह एक अभिमानी महिला के रूप में सामने आती है, सीमा एक सकारात्मक चरित्र है। वह अपने पति के प्रभुत्व में है, जो कई अवैध गतिविधियों में शामिल है, लेकिन सभी दोष वहन करती है। मूल रूप से वह महिला है जो घर चलाती है और घरेलू हिंसा का शिकार है।

Naagin 6 New entry
Naagin 6 New entry Rashmi

शूटिंग कर चुकी हैं शुरू

सुधा ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और अब तक चार एपिसोड पूरे कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, ‘सीमा मेरे लिए एक नया अनुभव है। मुझे इस किरदार से जुड़ने में कुछ समय लगेगा क्योंकि मुझे वास्तव में सीमा के रंगों को बेहतर तरीके से जानने की जरूरत है। ‘

Naagin 6 New entry
Rashmi

रश्मि देसाई की एंट्री से होगा तलहका

बता दें कि 26 और 27 मार्च को आने वाले एपिसोड से शो में रश्मि देसाई की एंट्री हो रही है। वह इस सीरियल में निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Naagin 6 में New Entry

READ ALSO : RRR To Release In 3D आरआरआर’ दुनिया भर में 2डी और 3डी में रिलीज होने के लिए तैयार

Read Also : रुबीना दिलैक ने कराया लाइट वेट साड़ी में फोटोशूट Rubina Dilaik Latest Saree Photoshoot

Read Also : राजकुमार राव की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘Guns and Roses’ का फर्स्ट लुक आउट

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE