अकबर बीरबल : मैं आपका नौकर हूं, बैंगन का नहीं I Am Your Servant

0
550
I Am Your Servant

आज समाज डिजिटल, अम्बाला
I Am Your Servant : एक दिन बादशाह अकबर और बीरबल सब्जियों के खेतों में सैर कर रहे थे। फलती-फूलती सब्जियों को देखकर बादशाह अकबर बहुत खुश थे। बादशाह अकबर बीरबल से बोले कि देखो यह बैंगन, कितने सुंदर लग रहे हैं। सब्जी कितनी स्वादिष्ट लगती है।

Read Also : जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी रावणम Happy Birthday Jaya Prada

I Am Your Servant

इसीलिए सिर पर ताज बनाया है I Am Your Servant 

बीरबल : जी महाराज! आप सच कह रहे हैं। बैंगन है ही ऐसी सब्जी, जो न सिर्फ देखने में बल्कि खाने में भी इसका कोई मुकाबला नहीं है। भगवान ने इसीलिए इसके सिर पर ताज बनाया है।
बादशाह अकबर यह सुनकर बहुत खुश हुए। कुछ हफ्तों बाद बादशाह अकबर और बीरबल उसी खेत में घूम रहे थे।
बादशाह अकबर को कुछ याद आया और मुस्कुराते हुए बोले : बीरबल देखो, यह बैंगन कितना भद्दा और बदसूरत है और यह खाने में भी बहुत बेस्वाद है।

Read Also : अकबर-बीरबल की कहानी: बुद्धि से भरा बर्तन Pot Of Wisdom

इसीलिए इसका नाम बे-गुण I Am Your Servant 

I Am Your Servant

I Am Your Servant  : बीरबल : जी हुजूर! आप सही कह रहे हैं। इसीलिए इसका नाम बे-गुण है।
यह सुनकर बादशाह अकबर को गुस्सा आ गया।

Read Also : अकबर-बीरबल: लहरें गिनना Counting Waves

I Am Your Servant  :  उन्होंने झल्लाते हुए कहा : क्या मतलब है बीरबल? मैं जो भी कहता हूं, तुम उसे ही ठीक बताते हो। बैंगन के बारे में तुम्हारी दोनों ही बातें सच कैसे हो सकती हैं?
बीरबल : हुजूर, मैं आपका नौकर हूं। बैंगन का नहीं।
यह सुनकर बादशाह अकबर मुस्कुराए बिना न रह सके।

Read Also : फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए ‘शर्माजी नमकीन’ पर आपने रिव्यू दिए ‘Sharmaji Namkeen’ Twitter Review

Read Also : अकबर-बीरबल : स्वर्ग की यात्रा Journey To Heaven

Read Also : गर्मियों में हेल्दी और फिट रहने के टिप्स Healthy And Fit In Summer

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
SHARE