हरियाणवी संस्कृति का आनंद लेने उमड़ी भीड़ Enjoy Haryanvi Culture

0
792
Enjoy Haryanvi Culture
Enjoy Haryanvi Culture

Enjoy Haryanvi Culture

इशिका ठाकुर, करनाल:
Enjoy Haryanvi Culture : हरियाणवी संस्कृति का आनंद लेने के लिए करनाल में भारी भीड़ उमड़ी। मौका था करनाल सनातन धर्म शिव मंदिर की ओर से आयोजित सांग और रागिनी कार्यक्रम का। यह संस्था सालों से हरियाणवी कल्चर के प्रचार का काम कर रही है। इस मौके पर दूरदराज के गांव के भी लोग करनाल में इकट्ठा होते है।

Also Read : हरियाणा ने एक अनूठा ‘पदमा’ कार्यक्रम किया शुरू Padma Program

हरियाणवी संस्कृति के आगे डिजिटल मीडिया भी फेल

Enjoy Haryanvi Culture
Enjoy Haryanvi Culture

हरियाणवी संस्कृति कला का आनंद आज भी गांव-गांव से लोग आकर उठाते हैं। भले ही आज डिजिटल मीडिया ने अपना प्रभाव लोगों पर बना रखा है, लेकिन पुरानी परंपराएं और सभ्यता को आज भी लोग बचाने में लगे हुए हैं। पहले के टाइम में कभी गांव गांव में हरियाणा के कार्यक्रमों में सांग का आयोजन होता था जहां रागनियां और नृत्य के माध्यम से कलाकार सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की कोशिश करते थे। मनोरंजन के माध्यम से पुराने किस्से पुरानी कहानियां मंच से दिखाई जाती थी।

संस्था का प्रयास अनुकरणीय

Enjoy Haryanvi Culture
Enjoy Haryanvi Culture

यह कल्चर कभी हरियाणा के गांव गांव शहर शहर दिखता था, लेकिन आज के समय में यह कल्चर लुप्त होता जा रहा है। एक और जहां युवा पीढ़ी डिजिटल माध्यमों की तरफ तेजी से बढ़ रही है तो वहीं दूसरी और बुजुर्ग लोग इस परंपरा को बचाने में जुटे हुए हैं। कलाकारों और आयोजकों का कहना यही है कि हमारी पिछले 47 साल से यही कोशिश है कि अपनी सभ्यता संस्कृति को लोगों तक पहुंचाया जाए।

पहले के समय में मोबाइल नहीं होता था लोग आपस में मिलते थे तो यही सांग के माध्यम से आपस में बैठकर मनोरंजन किया करते थे और पुराने किस्से कहानियों पर बातचीत करते थे और लोग कुछ इसी माध्यम से खुश होते थे।

कलाकार कम पर उत्साह पूरा

Enjoy Haryanvi Culture
Enjoy Haryanvi Culture

हरियाणवी संस्कृति सांग और रागिनी के कलाकार काफी कम हो गए हैं, लेकिन आज भी इन को लेकर लोगों का उत्साह कम दिखाई नहीं देता है।

हरियाणवी संस्कृति के इस कार्यक्रम को मंदिर सभा के प्रधान अविनाश बंसल, कार्यकारी अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, शशि भूषण गुप्ता उप प्रधान, मंच संयोजक,पाला राम पहलवान, राधेश्याम गुप्ता, बृजभूषण गौतम और सचिव,गौरव गर्ग के संयुक्त सार्थक प्रयासों से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है इसके साथ ही सांगी मोहम्मद मीर कलाकार और उनके साथी कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया

Enjoy Haryanvi Culture

Connect With Us : Twitter Facebook
SHARE