Ellenabad By-Election : अशोक तंवर ने दिया इनेलो को समर्थन

0
404
Ellenabad By-Election

अभय चौटाला ने जताया तंवर का आभार
आज समाज डिजिटल, सिरसा/ चंडीगढ़:

आम चुनावों में जेजेपी को समर्थन करने वाले पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने इस बार ऐलनाबाद उप चुनाव में इनेलो का समर्थन किया है। अपना भारत मोर्चा के संस्थापक एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि किसानों के सम्मान के लिए हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस दिखाया है, उससे प्रभावित ऐलनाबाद की जनता के समर्थन में ही अपना भारत मोर्चा ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया है।

Ellenabad By-Election सिरसा में अपने आवास पर की प्रेस वार्ता

अशोक तंवर बुधवार को सिरसा में अपने आवास पर इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला के साथ संयुक्त रूप से मीडिया कर्मियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि 11 माह से किसानों की तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग के प्रति तानाशाही व उदासीन रवैया अपनाने वाली भाजपा सरकार का इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने जिस प्रकार साहस पूर्वक सामना किया, वह अपने आप में सराहनीय है और अपना भारत मोर्चा भी शोषितों, किसानों, मजदूरों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वालों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ा है।

Also Read : Bihar By-Elections : क्या फिर एक साथ आएंगे कांग्रेस और राजग

SHARE