Bihar By-Elections : क्या फिर एक साथ आएंगे कांग्रेस और राजग

0
340
Bihar By-Elections

Bihar By-Elections सोनिया गांधी ने राहुल यादव से की फोन पर बात
आज समाज डिजिटल, पटना:

Bihar By-Elections बिहार में जल्द ही दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सियासी सरगर्मियां बढ़ने लगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश और देश की राजनीति में हो सकता है कांग्रेस और राजग एक बार फिर से एक साथ आ जाएं। जानकारों का कहना है कि बिहार में दोबारा से सत्ता पाने के लिए राजग कांग्रेस का हाथ थाम सकता है वहीं कांग्रेस को भी बिहार के साथ-साथ 2024 में लोकसभा चुनाव के लिए साथियों की जरूरत है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस और राजद के रिश्तों में कड़वाहट कम हो सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मंगलवार को फोन पर बातचीत की है और कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इससे पहले सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ बैठक की थी, जिसके बाद लालू यादव से फोन पर बात की। लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि दोनों के बीच क्या-क्या बातचीत हुई है।

Bihar By-Elections क्यों बढ़ा था राजद और कांग्रेस में विवाद

24 अक्तूबर को लालू यादव ने कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर टिप्पणी की थी। इसके बाद से राजद और कांग्रेस में खींचतान बढ़ गई थी। कांग्रेस के कई नेता ने लालू यादव को दलित विरोधी करार दिया था। कांग्रेस ने लालू यादव से शब्द वापस लेने की मांग की थी। कांग्रेस नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भी लालू यादव की टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। एक बड़े नेता ने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल कर देश और बिहार के दलित समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

Also Read : Punjab Assembly Election 2022: जल्द करूंगा पार्टी की घोषणा : कैप्टन

SHARE