Elections of Union Block Guhla and Sivan : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड गुहला व सीवन के चुनाव हुए संपन्न

0
91
नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य अपनी टीम के साथ।
नवनियुक्त कार्यकारिणी के सदस्य अपनी टीम के साथ।

Aaj Samaj (आज समाज), Elections of Union Block Guhla and Sivan, मनोज वर्मा, कैथल: राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड गुहला व खंड सीवन के चुनाव सर्व सम्मति से संपन्न हुए। यह चुनाव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीवन बस अडडे के पास हुए। जिसमें अध्यापक नेता मुलतान सिंह को प्रधान चुना गया। उप प्रधान पद पर नवीन कुमार को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर संजय कुमार नियुक्त किए गए, कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार, ऑडिटर प्रदीप कुमार, प्रेस प्रवक्ता प्रवेश चुटानी को नियुक्त किया गया।

वहीं खंड गुहला के चुनाव देवीलाल पार्क चीका में संपन्न हुए। जिसमें सतीश शर्मा को आज सर्वसम्मति से प्रधान चुनाा गया। उप प्रधान संदीप जालंधर, सचिव अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष शीशपाल, ऑडिटर पवन कुमार, संगठन सचिव सुभाष चंद्र को आगामी 3 वर्षों के लिए चुना गया। दोनों ब्लॉकों में ऐसी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जो सर्वमान्य और अध्यापक हितों की रक्षा करने वाली है।

इस अवसर पर प्रधान बलवान छौत, ईशम सिंह भारती, मनोज खर्ब, महेन्द्र पाल, मनोहर लाल, दर्शन सिंह, नाहर सिंह, खुशी राम, विनोद रविश, सुरेश कुमार, सुरेन्द्र चहल, खुशीराम, सतबीर टाया आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें  : RPS Olympiad के दूसरे चरण की परीक्षा में भी शामिल है रीब्लाना किड्स का हुजूम

यह भी पढ़ें  : Blood Donation Camp : पंजाबी वेल्फेयर सभा कैथल द्वारा रक्तदान शिविर को लेकर बैठक आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE