Anganwadi Vacancy: यूपी में आंगनवाड़ी वर्कर के पदों पर बंपर भर्ती, जानें कुल पद, आवेदन की अंतिम तिथि और तरीका

0
104
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती झांसी जिले के लिए है। उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, जो उम्मीदवार झांसी में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Anganwadi Vacancy: उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी वर्कर के 223 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती झांसी जिले के लिए है। उत्तर प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग के मुताबिक, जो उम्मीदवार झांसी में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर 07 सितंबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए झांसी के अलग-अलग जिलों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

पात्रता

झांसी आंगनबाड़ी वर्कर के पदों के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र होंगी। आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए या उम्मीदवारों के पास इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35 वर्ष है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।

डोमिसाइल

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पद से संबंधित वार्ड, ग्रामसभा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।

मेरिट लिस्ट

मेरिट लिस्ट कक्षा 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन का तरीका

आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की मदद के लिए यहां ऑनलाइन आवेदन करने के आसान चरण बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन चरणों की मदद से घर बैठे खुद आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आंगनबाड़ी रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को दर्ज करें।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।